Saturday, October 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबस्ती में डॉ. राजेश पटेल ने किया सफल ऑपरेशन, महिला के पेट...

बस्ती में डॉ. राजेश पटेल ने किया सफल ऑपरेशन, महिला के पेट से निकाला 6 किलो का विशाल ट्यूमर

मूकनायक/इंद्रसेन गौतम सब जिला ब्यूरो चीफ बस्ती/उत्तर प्रदेश

बस्ती। जिले में चिकित्सा के क्षेत्र में एक बार फिर बड़ी सफलता सामने आई है। पटेल चौक स्थित क्योर मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सर्जन डॉ. राजेश पटेल के नेतृत्व में महिला के पेट से लगभग 6 किलोग्राम का विशाल ट्यूमर सफलतापूर्वक निकाला गया। मरीज की पहचान किरण के रूप में हुई है।

ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों की टीम ने अपनी विशेषज्ञता और सूझबूझ का परिचय दिया। इस जटिल सर्जरी में सर्जन डॉ. राजेश पटेल के साथ एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. संदीप सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं, पल्मोनरी एंड क्रिटिकल केयर मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. चौधरी संजय का भी सहयोग रहा।

ऑपरेशन को सफल बनाने में सहयोगी स्टाफ नंदलाल चौधरी, ओम प्रकाश यादव, पंकज चौधरी और मीना ने भी योगदान दिया।

क्योर मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में हुई इस सर्जरी को डॉक्टरों की टीम के सामूहिक प्रयास का परिणाम माना जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से मरीज के उपचार में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments