मूकनायक समाचार । सूरत
एक की घटनास्थल पर ही जबकि दो की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत
ओलपाड के कुडसद के पास रात में हुई दुर्घटना में ब्रिज से 50 फीट नीचे 4 युवक गिरे, दुर्घटना में 3 की मौत हो गई जबकि एक को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। अधिक जांच कीम पुलिस ने शुरू की है।
सूत्रों के मुताबिक ओलपाड के कुडसद के पास गंभीर दुर्घटना हुई है जिससे शौक का माहौल छा गया है। ओलपाड के कुडसद गांव में रात को ब्रिज पर जाते समय चालक ने बाईक पर का काबु गंवा देने से 4 मित्रों 50 फिट नीचे गिर गए जिसमें एक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो की मौत उपचार के दौरान अस्पताल में हो गई। जबकि एक की हालत नाजुक होने का डोक्टरों ने बताया। दुर्घटना होते ही लोगों की भीड इकट्ठी हो गई और तत्काल 108 को इसकी जानकारी दी और पुलिस को भी जानकारी दी। स्थानिय लोगों ने संभवतः मदद करने का प्रयास किया। दुर्घटना इतनी तेज थी कि ब्रिज से चारों मित्रों नीचे गिर गए और लहुलूहान हालत की स्थिति निर्माण हुई।

