Thursday, February 26, 2026
Homeमध्यप्रदेशबिजली विभाग के खिलाफ जनाक्रोश रैली : पर्याप्त बिजली न मिलने पर...

बिजली विभाग के खिलाफ जनाक्रोश रैली : पर्याप्त बिजली न मिलने पर कांग्रेसियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

दबोह , 04 सितम्बर । नगर दबोह में लोगों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है। बिजली सिर्फ 4 से 6 घण्टे ही आ रही है। बिजली कटौती से जनता बेहाल है। किसानों की धान की फसल सूख रही है। यह बात सोमवार को कांग्रेसियों ने जनाक्रोश रैली को संबोधित करते हुए कही। जनाक्रोश रैली समता ट्रस्ट से शुरू होकर बिजली विभाग पहुँची और सुपरवाइजर के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। नगरपरिषद दबोह के उपाध्यक्ष हाकिम सिंह चौधरी सहित तमाम लोगों ने “सुपरवाइजर चोर है” के नारे लगाए। तथा वहाँ मौजूद कांग्रेसियों ने सुपर वाइजर सुनील त्रिपाठी को दस दिन का समय दिया है और कहा कि दस दिन में अपनी व्यवस्थाएं सुधारो वरना हम लोगों को आगे आंदोलन करना पड़ेगा। इसके बाद रैली झण्डा चौक पर आमसभा में तब्दील हो गई। और कांग्रेस नेताओं ने जनता को संबोधित किया। आमसभा के दौरान लहार एसडीएम नवनीत शर्मा दबोह आए और उन्हें ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments