मूकनायक न्यूज/ यशपाल सोलंकी/ भरतपुर राजस्थान
भरतपुर ऑटोमोबाइल डीलर सोसाइटी (एसोसिएशन) की ओर से मंगलवार को नगर निगम महापौर अनुराधा हजारी सिंह का भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने महापौर का अभिनंदन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
स्वागत समारोह में ऑटोमोबाइल एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश चंद सिंघल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ब्रजेन्द्र गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनवारीलाल खंडेलवाल, उपाध्यक्ष दीनदयाल खंडेलवाल, सचिव निरंजन मित्तल, होंडा एजेंसी के संचालक प्रवीण जैन एवं धर्मराज सिंह मौजूद रहे।
कार्यक्रम में भाजपा भरतपुर के उपाध्यक्ष लाखन सिंह पहलवान तथा वार्ड 42 के पार्षद रूपेन्द्र सिंह जघीना भी उपस्थित रहे।
इसके अलावा योगेश खंडेलवाल, राकेश कपूर, विनोद चौटाला, राकेश सिंह, सुधीर अग्रवाल और राजा तनेजा सहित एसोसिएशन के अन्य सदस्य भी समारोह में शामिल हुए।
इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने महापौर अनुराधा हजारी सिंह का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। समारोह में आपसी संवाद और सौहार्द का माहौल रहा।

