कलेक्टर कुमार सत्यम ने किया निरीक्षण, बोले—निर्वाचन प्रोटोकॉल में लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं
मूकनायक समाचार -/ सत्यशील गोंडाने / बालाघाट
बालाघाट, 28 सितंबर 2026। आगामी निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। सोमवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुमार सत्यम ने कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित ईव्हीएम स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी तथा निर्वाचन से जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से सुरक्षा इंतजामों की जानकारी लेते हुए निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं प्रोटोकॉल के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सुरक्षा में चूक बर्दाश्त नहीं
कलेक्टर कुमार सत्यम ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन प्रक्रिया में ईव्हीएम की सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इसलिए स्ट्रांग रूम की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार सभी व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी सुनिश्चित की जाए।
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी रहे मौजूद
निरीक्षण के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर डी.पी. बर्मन, निर्वाचन पर्यवेक्षक सुबोध श्रीवास्तव सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन द्वारा स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक सतर्कता बरतने पर जोर दिया गया।
कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए कि निर्वाचन से संबंधित सभी व्यवस्थाएं निर्धारित नियमों और प्रक्रियाओं के अनुरूप संचालित हों, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता बनी रहे….

