Monday, September 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशइटवा में स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ प्रेस क्लब का बड़ा मोर्चा

इटवा में स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ प्रेस क्लब का बड़ा मोर्चा

मूकनायक/दुर्गेन्द्र सम्राट स्टेट सब एडिटर सिद्धार्थनगर/ उत्तर प्रदेश

प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिंह और जिला अध्यक्ष भारत कनौजिया के नेतृत्व में सोमवार को डीएम-सीएमओ को सौंपा जाएगा ज्ञापन*अस्पताल सील, एफआईआर, कथित सील-कटिंग और 50 डिग्रियों-स्टाम्प पेपर का मामला—जांच को लेकर उठे गंभीर सवाल

सिद्धार्थनगर/इटवा। इटवा क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई को लेकर एक बार फिर मामला गरमा गया है। जनता सेवा अस्पताल की सील, एफआईआर और कथित सील काटने का वीडियो सामने आने के बाद अब अस्पताल परिसर से कथित तौर पर मिली करीब 50 डिग्रियों और स्टाम्प पेपर की जांच को लेकर सवाल उठ रहे हैं

शिकायतकर्ता का आरोप है कि यदि ये दस्तावेज वास्तव में जांच के दौरान मिले थे तो उनकी प्रामाणिकता, स्रोत, स्वामित्व और संभावित इस्तेमाल की विधिवत जांच क्यों नहीं हुई। वहीं सूत्रों के हवाले से दस्तावेज वापस किए जाने और अस्पताल का नाम बदलकर नए सिरे से रजिस्ट्रेशन कराने की कवायद का दावा भी सामने आया है। इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई हैरजिस्ट्रेशन किसी और के नाम, भूमिका किसकी?

शिकायतकर्ता ने विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों के वास्तविक संचालन, प्रबंधन, आर्थिक लेन-देन और संबंधित व्यक्तियों की भूमिका की निष्पक्ष जांच की मांग की है। आवश्यक विधिक प्रक्रिया के तहत उपलब्ध इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड की जांच की मांग भी रखी गई हैलक्ष्मी अल्ट्रासाउंड एवं सीटी स्कैन सेंटर, पूर्वा डायग्नोस्टिक सेंटर तथा पीसी डायग्नोस्टिक सेंटर से जुड़े जांच और नोटिस के मामलों को भी जांच के दायरे में लाने की मांग की गई है

सोमवार सुबह 10 बजे डीएम-सीएमओ को ज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेस क्लब अविनाश आजाद शुक्ला के निर्देश पर प्रेस क्लब उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिंह एवं जिला अध्यक्ष प्रेस क्लब सिद्धार्थनगर भारत कनौजिया अपने साथियों के साथ सोमवार सुबह 11 बजे जिलाधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सिद्धार्थनगर को ज्ञापन सौंपेंगे

ज्ञापन में दस्तावेजों के संरक्षण व सत्यापन, कथित नए रजिस्ट्रेशन की जांच, पूर्व की कार्रवाई का रिकॉर्ड तथा संबंधित अधिकारियों की भूमिका स्पष्ट करने की मांग की जाएगी। शिकायतकर्ता का कहना है कि जरूरत पड़ने पर पूरे प्रकरण से जुड़े दस्तावेज न्यायालय के समक्ष भी प्रस्तुत किए जाएंगे

Durgendra Samrat
Durgendra Samrathttp://www.mooknayaknews.com
Durgendra Samrat मीडिया जगत का एक विश्वसनीय और प्रतिष्ठित नाम हैं वर्तमान में वे Mooknayak News में State Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। राजनीति, चुनाव, व्यवसाय, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जमीनी सरोकारों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ और मजबूत पकड़ है निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते है।
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments