मूकनायक ओमप्रकाश वर्मा
हिंडौन सिटी (राजस्थान)
*अक्टूबर में निकाली जाएगी संविधान बचाओ यात्रा*
बयाना रोड स्थित जाटव बगीची हिंडौन सिटी में आजाद समाज पार्टी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सतीश कुमार बनकी की अध्यक्षता में मीटिंग का आयोजन किया गया ।इस मीटिंग में युवाओं की सहमति से “संविधान बचाओ यात्रा” निकालने का निर्णय लिया गया जिसमें हिंडौन क्षेत्र के सैकड़ो युवा मौजूद रहे आजद समाज पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सतीश कुमार बनकी ने बताया कि संविधान की सुरक्षा के लिए करौली जिले से “संविधान बचाओ यात्रा” निकाली जाएगी और यह यात्रा करौली ,भरतपुर ,दौसा, अलवर क्षेत्र से होती हुई जयपुर में समाप्त होगी। इस अवसर पर मीटिंग में सतीश बनकी,भूपेन्द्र कंजोली, बहादुर सिंह, पिंटू जाटव, सोहन सिंह जगरवाल, लोकेश कुमार, मोनू जाटव, रोहित जाटव, सोनू जाटव, भूपेन्द्र सिंह जाटव, नाहरसिंह मौर्य, ब्रजेश चुरारी, राजकुमार जाटव, भूपेंद्र कुमार, सुनील कुमार, अंकुर धुरसी, अखिलेश बनकी आदि लोग मौजूद रहे

