मूकनायक ओमप्रकाश वर्मा
हिंडौन सिटी (राजस्थान)
*सूरौठ ए टीम बनी विजेता*
सूरौठ कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में स्थित मेजर ध्यान चंद खेल स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष में हॉकी प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें सूरौठ ए टीम विजेता रही। जिला शूटिंग बॉल संघ के सचिव विश्राम मीणा ने बताया कि खेल दिवस के अवसर पर मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला शूटिंग बॉल संघ के मुख्य संरक्षक एवं रिटायर्ड शारीरिक शिक्षक रामनिवास मीणा ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की तस्वीर के समक्ष दीप जलाकर हॉकी प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक वीरेंद्र सिंह राजावत, भूपाल सिंह मीणा, विजेंद्र सिंह राजावत, योगेंद्र सिंह, विनीत मीणा, विवेक, नरेश कुमार आदि विशेष रूप से मौजूद रहे। हॉकी प्रतियोगिता में निर्णायक मैच सूरौठ ए एवं सूरौठ बी टीम के बीच खेला गया जिसमें सूरौठ ए टीम 3-0 से विजयी रही। विजेता टीम के खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में संगोष्ठी आयोजित की गई जिसमें शूटिंग बॉल संघ के मुख्य संरक्षक रामनिवास मीणा एवं शारीरिक शिक्षकों ने खेलों के नियमों के बारे में जानकारी दी।

