Thursday, February 26, 2026
Homeभिण्ड*दुकानदार एवं अन्य लोग पॉलिथीन का न करें प्रयोग, कागज व कपड़े...

*दुकानदार एवं अन्य लोग पॉलिथीन का न करें प्रयोग, कागज व कपड़े के थैले उपयोग में लाएँ: भिण्ड कलेक्टर*

*बुद्धप्रकाश बौद्ध मूकनायक, जिला ब्यूरो चीफ भिण्ड*

भिण्ड 26 , अगस्त

भिण्ड जिले को पॉलिथीन फ्री बनाने के लिए कलेक्टर श्री संजीव कुमार श्रीवास्तव ने आज शुक्रवार को शहर के सदर बाजार में दुकानदारों को फूल देकर पॉलीथीन का उपयोग नहीं करने और दुकान के बाहर डस्टबिन रखने अपील की। उन्होंने व्यापारियों को पॉलिथीन का उपयोग नहीं करने के लिए समझाइश भी दी, इसके साथ ही कागज व कपडे के थैले को उपयोग में लेने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि प्लास्टिक के उपयोग से पर्यावरण को हानि पहुँचती है। इसका उपयोग दैनिक जीवन में इतना बढ़ गया है कि यह पर्यावरण के लिए हानिकारक साबित हो रहा है। हम सबको इस पर विचार करने की जरूरत है। इसके लिए जागरूक होकर आगे बढ़कर प्लास्टिक के उपयोग को सीमित करना होगा।
प्लास्टिक की थैली की जगह घरों एवं दुकानों में कपड़े के थैले का उपयोग करें। यह पर्यावरण संरक्षण के लिए जरूरी है कि हमे अपने दैनिक जीवन में प्लास्टिक का उपयोग कम से कम करना होंगा। तभी स्वास्थ और पर्यावरण दोनो को सुरक्षा हो सकती है।
कलेक्टर श्री संजीव कुमार श्रीवास्तव ने सभी व्यापारियों से अपील कर कहा कि दुकानों और ठेले वालों को भी बताएं कि वह ग्राहकों को सामान देते समय पॉलिथीन की थैली में सामान ना दें, बल्कि स्वयं का कपड़े का बैग घर से लाने के लिए कहें। जिससे यह दिन प्रतिदिन की आदत में आएगा और प्लास्टिक की जगह कपड़े के थैले का उपयोग बढ़ेगा।
सभी व्यापारियों एवं दुकानदारों ने कलेक्टर श्री संजीव श्रीवास्तव का फूल माला पहनाकर स्वागत किया और जिले को पॉलिथीन फ्री बनाने, डस्टबिन में कचरा डालने और साफ सुथरा रखने की अपील का समर्थन किया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments