Tuesday, September 29, 2026
HomeUncategorizedअनागारिक धम्मपाल जी की 162वीं जयंती पर नागपुर में श्रद्धापूर्वक आयोजन

अनागारिक धम्मपाल जी की 162वीं जयंती पर नागपुर में श्रद्धापूर्वक आयोजन

अनागारिक धम्मपाल जी की 162वीं जयंती पर नागपुर में श्रद्धापूर्वक आयोजन

////धम्म, करुणा, मैत्री, प्रज्ञा और समानता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का लिया संकल्प///

बिलासपुर छत्तीसगढ़
नागपुर,

कमलेश लवहात्रै
छत्तीसगढ़ प्रभारी
अनागारिक धम्मपाल जी की 162वीं जयंती के पावन अवसर पर आज डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर, कामठी रोड, नागपुर में श्रद्धा एवं गरिमामय वातावरण में जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माननीय आकाश लामा जी की मुख्य उपस्थिति रही।
समारोह के दौरान अनागारिक धम्मपाल जी के जीवन, त्याग, संघर्ष तथा बौद्ध धम्म के प्रचार-प्रसार में उनके ऐतिहासिक एवं अमूल्य योगदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि धम्म के प्रति उनका समर्पण आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने बौद्ध धम्म के मानवीय मूल्यों को व्यापक स्तर पर पहुँचाने के लिए अपना जीवन समर्पित किया।
इस अवसर पर प्रदेश एवं जिलालिए समिति के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में उपासक-उपासिकाएँ एवं भंतेगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम से जुड़े प्रतिनिधियों ने पावन दीक्षाभूमि, नागपुर में वंदना एवं भ्रमण कर बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के धम्म आंदोलन और सामाजिक परिवर्तन के संदेश को भी नमन किया।
जयंती समारोह के माध्यम से उपस्थित धम्म अनुयायियों ने संकल्प लिया कि भगवान बुद्ध के करुणा, मैत्री, प्रज्ञा और समानता के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा। साथ ही, मानवतावादी मूल्यों, सामाजिक समरसता और बंधुत्व की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य केवल अनागारिक धम्मपाल जी की जयंती मनाना ही नहीं, बल्कि उनके धम्म समर्पण से प्रेरणा लेकर समाज में शांति, करुणा, समानता और जागरूकता के संदेश को आगे बढ़ाना रहा।
समारोह का समापन धम्म के प्रति श्रद्धा, सामाजिक समानता और मानव कल्याण के लिए निरंतर कार्य करने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments