Tuesday, September 29, 2026
HomeUncategorizedआरक्षण बचाओ रैली 20 सितंबर को, बड़ी संख्या में शामिल होने का...

आरक्षण बचाओ रैली 20 सितंबर को, बड़ी संख्या में शामिल होने का आह्वान

आरक्षण बचाओ रैली 20 सितंबर को, बड़ी संख्या में शामिल होने का आह्वान

मूकनायक

अजय वाहने

बिलासपुर. छत्तीसगढ़

सामाजिक न्याय, समानता और संविधान में प्रदत्त अधिकारों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 20 सितंबर को आंबेडकर चौक में ‘आरक्षण बचाओ रैली’ का आयोजन किया जाएगा। रैली दोपहर 2 बजे आयोजित होगी। आयोजकों ने आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया है।
आयोजक एवं सामाजिक चिंतक इंजी. हेमंत कुमार सारथी ने कहा कि भारतीय संविधान ने वंचित और पिछड़े वर्गों को सामाजिक न्याय तथा समान अवसर उपलब्ध कराने के लिए महत्वपूर्ण प्रावधान किए हैं। आरक्षण केवल किसी एक वर्ग को लाभ पहुंचाने की व्यवस्था नहीं, बल्कि ऐतिहासिक सामाजिक असमानताओं को दूर करने की दिशा में उठाया गया संवैधानिक कदम है।
उन्होंने कहा कि सदियों से शिक्षा और समान अवसरों से वंचित रहे समाज को संविधान ने अधिकार, सम्मान और समानता का मार्ग प्रदान किया। आरक्षण व्यवस्था को लेकर समाज में जागरूकता और संवैधानिक समझ बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सामाजिक बराबरी की स्थापना तक सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष जारी रहना चाहिए।
रैली के माध्यम से ‘शिक्षित बनो, संगठित हो, संघर्ष करो’, ‘आरक्षण हमारा अधिकार है’, ‘आरक्षण बचाओ, संविधान बचाओ’ जैसे संदेशों के साथ लोगों को जागरूक किया जाएगा।
आयोजकों ने युवाओं, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों तथा आम नागरिकों से अपील की है कि वे रैली में शामिल होकर सामाजिक न्याय, समानता और संवैधानिक मूल्यों के समर्थन में अपनी सहभागिता दर्ज कराएं।
रैली: 20 सितंबर 2026
स्थान: आंबेडकर चौक
समय: दोपहर 2 बजे
जय भीम। जय संविधान। जय भारत।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments