Thursday, February 26, 2026
Homeमध्यप्रदेशजाखौली में विवाहिता के साथ दुष्कर्म, एफआईआर दर्ज

जाखौली में विवाहिता के साथ दुष्कर्म, एफआईआर दर्ज

बुद्धप्रकाश बौद्ध , मूकनायक
जिला ब्यूरो चीफ भिण्ड मप्र

दबोह, 17 अगस्त । दबोह थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम जाखौली में 27 वर्षीय एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस को लिखित शिकायत में बताया कि मेरे दो छोटे – छोटे बच्चे हैं। जो कि अपने दादा – दादी के साथ दतिया में रहते हैं। 16 अगस्त की रात करीब 10 बजे मैं अपने घर में कमरे में सो रही थी और मेरे पति आँगन में सो रहे थे। तभी मेरे कमरे में मेरे गाँव का ही निवासी रामपाल परिहार पुत्र बालकिशन परिहार (खंगार) आया और मेरा मुँह तौलिया से बंद कर मेरे साथ जबरदस्ती बलात्कार किया। जब मैं चिल्लाई तो मेरे पति दौड़े आए और मेरे पति को देखकर आरोपी रामपाल परिहार भाग गया। और जाते हुए कह गया कि यह बात किसी को मत बताना नहीं मैं तुम्हें और तुम्हारे बच्चों को जान से खत्म कर दूँगा। इस पर पीड़िता ने अपने पति और चचेरी सास को थाने ले आकर मामला दर्ज कराया।

दबोह पुलिस ने उक्त दुष्कर्म के प्रकरण में भारतीय दण्ड संहिता की धारा 376, 506 और 450 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया। यह कार्यवाही लहार से आईं महिला उपनिरीक्षक वंदना शर्मा द्वारा की गई।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments