Tuesday, September 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसंदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से अधेड़ की मौत, जांच में जुटी...

संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से अधेड़ की मौत, जांच में जुटी पुलिस

मूकनायक/राजेश कुमार जिला ब्यूरो चीफ बस्ती/उत्तर प्रदेश

बस्ती। छावनी थाना क्षेत्र के बबुरहवा गांव में गुरुवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से करीब 50 वर्षीय रामबहाल यादव की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल रामबहाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हर्रैया पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, रामबहाल यादव गुरुवार शाम अपने घर पर थे। इसी दौरान उन्हें गोली लग गई। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी।

मृतक के भाई की पत्नी के अनुसार, रामबहाल चौराहे पर स्थित अपने घर में अपनी पत्नी और करीब 15 वर्षीय एक किशोर के साथ रहते थे। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर परिवार के लोग गांव से मौके पर पहुंचे तो रामबहाल गोली लगी हालत में मिले। उनके अनुसार, मौके पर मौजूद दोनों लोग वहां से फरार हो चुके थे। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की जांच अभी जारी है।

सीओ स्वर्णिमा सिंह के अनुसार, पुलिस की पीआरवी को एक युवक के गोली लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल रामबहाल यादव को उपचार के लिए सीएचसी हर्रैया ले जाया गया। वहां चिकित्सक डॉ. नंदलाल यादव ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस घटना के कारणों और गोली लगने की परिस्थितियों की जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

Durgendra Samrat
Durgendra Samrathttp://www.mooknayaknews.com
Durgendra Samrat मीडिया जगत का एक विश्वसनीय और प्रतिष्ठित नाम हैं वर्तमान में वे Mooknayak News में State Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। राजनीति, चुनाव, व्यवसाय, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जमीनी सरोकारों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ और मजबूत पकड़ है निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते है।
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments