Tuesday, September 29, 2026
HomeUncategorized35 वर्षों की रेल सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए दक्षिण पूर्व मध्य...

35 वर्षों की रेल सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के जोनल अध्यक्ष दिलीप स्वाइन

35 वर्षों की रेल सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के जोनल अध्यक्ष दिलीप स्वाइन

बिलासपुर
////लोको पायलट के पद पर रहते हुए रेल कर्मचारियों के हितों के लिए निभाई महत्वपूर्ण भूमिका//

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में लगभग 35 वर्षों तक अपनी सेवाएं देने के बाद जोनल अध्यक्ष दिलीप स्वाइन सेवानिवृत्त हो गए। लोको पायलट के पद पर कार्यरत रहते हुए उन्होंने रेल सेवा के साथ-साथ रेल कर्मचारियों के हितों के लिए भी निरंतर सक्रिय भूमिका निभाई और अपने कुशल नेतृत्व से कर्मचारियों के बीच एक अलग पहचान बनाई।
दिलीप स्वाइन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में लंबे समय से रेल कर्मचारियों के बीच सक्रिय रहे। अपने सरल व्यवहार, कुशल नेतृत्व और कर्मचारियों की समस्याओं के प्रति सजगता के कारण उन्होंने रेल कर्मचारियों के बीच विशेष सम्मान अर्जित किया। संगठनात्मक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए उन्होंने कर्मचारियों की आवाज को प्रमुखता से उठाने का कार्य किया।
सेवानिवृत्ति के अवसर पर दिलीप स्वाइन ने अपने कार्यकाल के अंतिम सेवारत क्षण बिलासपुर
को आने वाली साउथ बिहार ट्रेन में लोको पायलट के रूप में पूरे किए। 35 वर्षों की लंबी रेल सेवा के बाद जब उन्होंने अपने पद से अंतिम बार विदाई ली, तो यह क्षण उनके सहकर्मियों और रेल कर्मचारियों के लिए भावुक करने वाला रहा।
रेल सेवा के दौरान दिलीप स्वाइन ने अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन किया। लोको पायलट के रूप में उनकी सेवाओं के साथ ही रेल कर्मचारियों के बीच उनके नेतृत्व और सक्रियता को भी लंबे समय तक याद किया जाएगा।
दिलीप स्वाइन की सेवानिवृत्ति के साथ ही उनके 35 वर्षों के गौरवपूर्ण रेल सेवा कार्यकाल का समापन हुआ।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments