गोपाल ऋषिकर भारती
भारत राष्ट्र,भारतीय संविधान एवं मानवाधिकारों के रक्षार्थ अनवरत बनाए जा रहे राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा भारत के तत्वावधान में महाराष्ट्र नागपुर शहर के रविभवन कांफ्रेंस हॉल में भारतीय संविधान सुरक्षा आंदोलन के तहत भारत राष्ट्र नवनिर्माण राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं क्रियान्वयन कार्यक्रम का आयोजन 25 संगठनों के संयुक्त समर्थन से आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त मोर्चा भारत के राष्ट्रीय संयोजक गोपाल ऋषिकर भारती ने किया।कार्यक्रम में सर्वप्रथम न्यायप्रिय लोकमाता अहिल्याबाई होलकर ,प्राध्यापक हरी नरके एवं जेष्ठ कवि गायक गदर के छाया चित्रों पर सभी यू अतिथियों ने पुष्पों से अभिवाद किया ।प्रमुख रूप से अखिल भारतीय ओ बी सी बहुजन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद खुशाल बोपचे,ओ बी सी के लिए बने रोहिणी आयोग के प्रणेता पूर्व सांसद हरिभाऊ राठौड़,अखिल भारतीय आदिवासी धर्मपरिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्वनाथ वाकडे, कार्यक्रम के संचालनकर्ता प्राध्यापक एड रमेश पिसे,राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (पंजीकृत ) के सरसंघचालक जनार्दन मून,राष्ट्रीय पिछड़ा,शोषित संघ नई दिल्ली के नेता अजय कुमार सिन्हा,राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा भारत के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्राध्यापक जावेद पासा,राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव जम्मूकाश्मीर प्रभारी मो .मीर अफजल,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल नागबौद्ध,महाराष्ट्र प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष प्रोफेसर ममता मून,मध्य प्रदेश अध्यक्ष हाजी सोयब खान ,सूफीवादी नेता इंजिनियर हमीद भाई, महाराष्ट्र कार्यवाहक अध्यक्ष तौकीफ पटेल, मीडिया विभाग के केंद्रीय सचिव सुनील बौद्ध,केंद्रीय सचिव दिल्ली प्रभारी सरिता जामनिक, केंद्रीय महिला विभाग की सचिव माया जामबुलकर, राष्ट्रीय सलाहकार संजय रामटेके केंद्रीय तकनीकी विभाग सचिव इंजिनियर अरुण भगत,राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा भारत के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष भुवन कोर्राम,महाराष्ट्र प्रदेश महासचिव रविकांत खोबरागड़े,उद्योग विभाग प्रभारी नरेंद्र तराड़े,राष्ट्रीय एकता परिषद के नेता कृष्णा मशराम, बिरशा क्रांति दल के अध्यक्ष दशरथ मडावी, पंजीकृत आर एस एस के महासचिव क्रांतिकारी नेता गफूर पासा,भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय साहू,प्राध्यापक संतोष रामटेके चंद्रपुर ,नागपुर जिला संयोजक संजय बोरकर के साथ बड़ी संख्या में कई प्रदेशों और महाराष्ट्र के जांबाज नेता उपस्थित थे सभी अतिथियों और प्रतिनिधियों का आभार ओ बी सी विंग के नेता सर्वे ने किया।कार्यक्रम के अध्यक्ष गोपाल ऋषिकर भारती ने अपने वक्तव्य में संबोधित करते हुए कहा कि भारत देश में चाहे कितने भी जुल्म ज्यादती और आतंकवाद भाजपा की मोदी सरकार क्यों ना करते रहे किंतु इनको सत्ता से हटाकर संविधान वादी बहुजन समाज के लिए बहुत कठिन काम नही है।भारत का इतिहास हमे बताता है कि भारत पर हमेशा मुट्ठी भर विदेशी लोगों का हजारों वर्षों से शासन रहा है । आज भी चंद मुट्ठी भर देशद्रोही,लुटेरे पूंजीपति और पाखंडी पंडित ही भारत देश पर शासन और शोषण कर ही रहे हैं ।बहुसंख्य भारतवासी मूलनिवासी समाज से कुछ लोग भी ईमानदारी और हमारे महापुर्षो की मिशन के प्रति पूर्ण समर्पण के साथ एकजुट होकर इन 1% विदेशी घुसपैठियों के खिलाफ भारत राष्ट् नवनिर्माण आंदोलन में साथ दें तो हम ना केवल केंद्र में स्थापित भाजपा की मोदी सरकार को हटा सकते हैं बल्कि 4000 वर्षों की जातियपुंजीवादी गुलामी को 4 वर्षों में जड़ से समाप्त कर देंगे।

