अहिरवार समाज द्वारा 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया
बिलासपुर छत्तीसगढ़
कमलेश लवहात्रै
छत्तीसगढ़ प्रभारी
लिंगियाडीह,
भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर श्री संत रविदास नगर, लिंगियाडीह, वार्ड क्रमांक 50 में अहिरवार समाज द्वारा विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सम्मान समारोहों का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में समाज के महिला, पुरुष, युवा एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9:00 बजे ध्वजारोहण के साथ हुआ। श्री संत रविदास नगर के पूर्व अध्यक्ष संतोष आडीले जी के करकमलों से ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान उपस्थित समाजजनों ने देशभक्ति एवं सामाजिक एकता का संदेश देते हुए स्वतंत्रता दिवस मनाया।
////बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम////
ध्वजारोहण के पश्चात दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक श्री संत रविदास निःशुल्क सामाजिक ट्यूशन क्लास के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। बच्चों ने गीत, संगीत, नृत्य एवं कविता सहित विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें ट्रॉफी, पेन एवं कॉपी देकर सम्मानित किया गया। आयोजन का उद्देश्य बच्चों में शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक प्रतिभा, आत्मविश्वास एवं सामाजिक सहभागिता की भावना को बढ़ावा देना रहा।
////मेधावी छात्र-छात्राओं एवं समाजसेवियों का सम्मान////
इसके पश्चात अहिरवार समाज कल्याण समिति बिलासपुर सोसायटी के सहयोग से छात्र-छात्राओं तथा गुरु प्रचारक महंत श्री खेलूराम पैगवार जी एवं श्री विजय मेहरा जी का सम्मान किया गया।
जिला स्तरीय अहिरवार समाज द्वारा इस वर्ष कक्षा 5वीं में 75 प्रतिशत, 8वीं में 75 प्रतिशत, 10वीं में 60 प्रतिशत तथा 12वीं में 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मेधावी विद्यार्थियों को सम्मान के साथ प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की गई। यह सम्मान समारोह प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली परंपरा के अनुरूप इस वर्ष लिंगियाडीह सामाजिक भवन में संपन्न हुआ।
////मुख्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति////
जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इंजीनियर विजय मेहरा जी, सर्व रविदास समाज छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष, महंत खेलूराम पैगवार, छत्तीसगढ़-उड़ीसा गुरु प्रचारक, सोनू लाल रायकर जी, श्रीमती संध्या चौधरी, श्रीमती उर्वशी पालेकर एवं श्रीमती कृष्णा लहरे देवी जी उपस्थित रहीं। साथ ही श्रीमती रेखाराम खारसे जी की भी कार्यक्रम में गरिमामयी सहभागिता रही।
////कार्यक्रम के प्रमुख कार्यकर्ताओं का योगदान////
कार्यक्रम को सफल बनाने में बिलासपुर जिला समिति से राजेश बांधेकर जी, बिलासपुर जिला अध्यक्ष, शंकर लाल अहिरवार जी, जिला उपाध्यक्ष, जगजीवन बाचकर, जिला सचिव एवं नंदा कोरी, बिलासपुर जिला कोषाध्यक्ष का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
लिंगियाडीह ब्लॉक समिति
नोहर बांधेकर — ब्लॉक अध्यक्ष
चैतराम बांधेकर — सचिव
सुरेश लांझेकर — कोषाध्यक्ष
वासुदेव कोरी — संरक्षक
धर्मराज लांझी — सलाहकार
दिलीप पनागर — सलाहकार
देवरी खुर्द ब्लॉक समिति
पंचराम बांधेकर — ब्लॉक अध्यक्ष
अश्विनी पनागर — उपाध्यक्ष
परसदा ब्लॉक समिति
राजा लांझेकर — ब्लॉक अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी
मोपका ब्लॉक समिति
दिलीप अहिरवार जी एवं अन्य पदाधिकारी
////वरिष्ठजनों की रही विशेष उपस्थिति////
कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों संतोष हठीले जी, कृष्णा रायकर, संतोष आडीले, प्रेम रायकर , महेश हठीले , श्रीमती उर्वशी पालेकर जी, श्रीमती रानी बांधेकर जी, श्रीमती राम भाई जी एवं राम अवतार लांझेकर की विशेष उपस्थिति एवं मार्गदर्शन रहा।
समाज के सभी पदाधिकारियों, वरिष्ठजनों, महिला-पुरुषों, युवाओं एवं बच्चों की सहभागिता तथा अहिरवार समाज कल्याण समिति बिलासपुर सोसायटी के सहयोग से यह जिला स्तरीय कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
////निःशुल्क ट्यूशन क्लास को मिला सहयोग///
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने श्री संत रविदास निःशुल्क ट्यूशन क्लास को निरंतर संचालित करने एवं बच्चों की शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए सहयोग देने की घोषणा की।
इस अवसर पर सम्माननीय विजय मेहरा ने ट्यूशन क्लास के लिए प्रत्येक माह ₹500 सहयोग राशि देने की घोषणा की। आदरणीय सोनू लाल रायकर ने ट्यूशन क्लास के लिए 2 नग पंखे देने की घोषणा की। वहीं आदरणीय श्रीमती संध्या चौधरी जी ने बच्चों की सुविधा के लिए 4 नग टेबल देने की घोषणा की।
इन सहयोग घोषणाओं से बच्चों की शिक्षा को और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में समाज की प्रतिबद्धता मजबूत हुई है। कार्यक्रम में शिक्षा, सामाजिक एकता, प्रतिभा प्रोत्साहन एवं समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम का समापन देश, संविधान एवं समाज के प्रति सम्मान और एकता के संदेश के साथ हुआ।
भारत माता की जय।
जय गुरु रविदास जी।
जय संविधान।
जय छत्तीसगढ़।



