मुकनायक समाचार। सूरत
वेड रोड के प्रभु नगर सोसाइटी निवासी युवक रविवार को भतीजे के जन्मदिन मनाने के बाद घर लौट रहा था उस दौरान एक बाइक पर सवार होकर तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उस युवक पर हमला कर दिया गंभीर रूप से घायल युवक की मौत हो गई चौक बाजार पुलिस ने हमलावर के सामने खून का गुनाह दर्ज किया। हत्या करने वाले परिचित और उनके दो मित्रों को दबोचकर अधिक जांच शुरू की है। चौक बाजार पुलिस सूत्रों के मुताबिक मूलतः भावनगर जिले के भीकडा गांव निवासी और सूरत के वेड रोड प्रभु नगर विभाग एक, नीलकंठ रेजिडेंसी फ्लैट क्रमांक 202 निवासी 36 वर्षीय कल्पेश जीवणभाई पारघी रात 8:00 बजे प्रभु नगर सोसाइटी विभाग एक मकान संख्या 105 निवासी रत्न कलाकार भाई पीयूष के 2 वर्षीय बेटे फेनिल की वर्षगांठ मनाने भाई के घर आया था। वर्षगांठ मनाने के बाद सोसाइटी के नाके पर खड़ा था उस दौरान बाइक पर तीन अज्ञात व्यक्तियों ने कल्पेश पर हमला कर दिया और फरार हो गए। लहूलुहान हालत में पीयूष और उनके मित्र कल्पेश को स्मीमेर अस्पताल में ले गए जहां तबीबो ने मृत घोषित कर दिया। चौक बाजार पुलिस ने पीयूष की शिकायत के आधार पर गुनाह दर्ज कर उनके परिचीत डेनिस उर्फ डेनियो और उनके दो मित्र एच के और अन्य एक को दबोचकर पुलिस ने पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि डेनिस कल्पेश के घर के पास से जब गुजरा तब उन्हें कल्पेश ने गाली गलौज कर झगड़ा किया उस समय डेनिस वहां से निकल गया किंतु रात के वक्त उनके दो मित्र मिलने पर तीनों कल्पेश को सबक सिखाने पहुंच गए और तीनों ने मिलकर हमला कर दिया गंभीर चोट की वजह से कल्पेश की मौत हो गई।

