Tuesday, September 29, 2026
HomeUncategorizedदमोह में स्वतंत्रता दिवस पर शैक्षणिक संस्थाओं में गूंजा देशभक्ति का संदेश

दमोह में स्वतंत्रता दिवस पर शैक्षणिक संस्थाओं में गूंजा देशभक्ति का संदेश

विभिन्न संस्थाओं में हुआ ध्वजारोहण, विद्यार्थियों ने निकाली प्रभात फेरी; ग्राम पंचायत भवन में हुआ मुख्य समारोह

दमोह (बालाघाट)। स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर ग्राम पंचायत दमोह के अंतर्गत एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दमोह से जुड़ी विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं, छात्रावासों, चौक-चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर गरिमापूर्ण ढंग से ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। पूरे क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्साह का माहौल रहा। विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने राष्ट्रध्वज को नमन करते हुए देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दमोह के अंतर्गत संचालित शासकीय कन्या हाई स्कूल, बालक छात्रावास, सीनियर बालिका छात्रावास, जूनियर बालिका छात्रावास एवं नेताजी सुभाषचंद्र बोस बालिका छात्रावास में संबंधित संस्था प्रमुखों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। वहीं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दमोह में जनजाति आयोग के सदस्य एवं राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त भगतसिंह नेताम ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

प्रभात फेरी में शामिल हुए विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी

ध्वजारोहण के बाद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दमोह से भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। इसमें न्यू प्रेरणा स्कूल, इंग्लिश स्कूल मिशन तथा शासकीय कन्या हाई स्कूल दमोह के विद्यार्थी एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं भी शामिल हुए। विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारों और उत्साह के साथ गांव के विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया।

प्रभात फेरी के दौरान प्रज्ञादीप बुद्ध विहार परिसर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष जनजाति आयोग के सदस्य एवं राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त भगतसिंह नेताम ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद लाल चौक में रति नायक, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति में संतोष दुम्बे तथा प्राथमिक शाला दमोह में हेमेंद्र नेवारे ने ध्वजारोहण किया।

इसके पश्चात सरस्वती शिशु मंदिर, हनुमान चौक, सरस्वती चौक, कुम्हारी टोला, गोंडी टोला आंगनबाड़ी केंद्र, मंधार चौक एवं रविदास चौक सहित विभिन्न स्थानों पर भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इन कार्यक्रमों में ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।

ग्राम पंचायत भवन में हुआ मुख्य समारोह

विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण एवं प्रभात फेरी के बाद सभी विभागों के कर्मचारी, ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं ग्राम पंचायत भवन में एकत्रित हुए। यहां ग्राम पंचायत दमोह की सरपंच यशोदा धुर्वे ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के पश्चात उपस्थितजनों ने देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले अमर शहीदों को नमन किया।

मुख्य समारोह में जनजाति आयोग के सदस्य एवं राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त भगतसिंह सिंह नेताम, जिला पंचायत सदस्य अनुपमा नेताम, जनपद सदस्य बिपत राठौर तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दमोह के प्राचार्य के.एस. छेदाम ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि देश के प्रति जिम्मेदारियों का भी बोध कराती है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा, अनुशासन, मेहनत और राष्ट्रहित को जीवन का आधार बनाने का आह्वान किया।

विद्यालय के भृत्य के आकस्मिक निधन से सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थगित

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय में विभिन्न सांस्कृतिक एवं मंचीय कार्यक्रम प्रस्तावित थे, लेकिन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दमोह के एक भृत्य के आकस्मिक निधन के कारण विद्यालय परिवार में शोक की स्थिति निर्मित हो गई। दिवंगत के प्रति सम्मान एवं संवेदना व्यक्त करते हुए सभी सांस्कृतिक एवं मंचीय कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए। उपस्थितजनों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की।

विद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

स्वतंत्रता दिवस समारोह को सफल बनाने में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दमोह के प्राचार्य के.एस. छेदाम के मार्गदर्शन में विद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार की ओर से के.एस. छेदाम (प्राचार्य), डोमेश कुमार खैरवार (उच्च माध्यमिक शिक्षक), चरणलाल बघेल (उच्च माध्यमिक शिक्षक), चन्द्रकान्त नन्दनवार (उच्च माध्यमिक शिक्षक), भोजराम बिसेन (उच्च श्रेणी शिक्षक), प्रेमलता बिसेन (प्रभारी प्राचार्य), एस.आर. उके (उच्च श्रेणी शिक्षक), नीरज कुमार जैन (उच्च श्रेणी शिक्षक), उमादेवी राठौर (माध्यमिक शिक्षक), जसिन्ता खलखो (माध्यमिक शिक्षक), सुष्मा धारणे (माध्यमिक शिक्षक), शांता नेताम (माध्यमिक शिक्षक), जितेन्द्र डहाटे (माध्यमिक शिक्षक), ममता वाहने (माध्यमिक शिक्षक), जयप्रकाश चिखले (माध्यमिक शिक्षक), अनिता कालबेले (माध्यमिक शिक्षक), वृन्दा मेश्राम (माध्यमिक शिक्षक) तथा यश कुमार हनोते (पी.टी.आई.) उपस्थित रहे।

इसी क्रम में प्राथमिक स्तर के शिक्षक संतराम मेरावी, मीना बिसेन एवं सुनीता श्यामकुंवर ने भी आयोजन में सहयोग किया। कार्यालयीन एवं अन्य व्यवस्थाओं में रामसिंह धुर्वे (सहायक ग्रेड-3), अंकुर अगोरे (भृत्य), मंजू नायक (भृत्य), सरस्वती उइके (भृत्य), सुखियारो धुर्वे (भृत्य), राहुल धुर्वे (भृत्य), बिलसो बाई तुरकर (अंशकालिक भृत्य), दशरथ राठौर (अंशकालिक भृत्य), जशवंत मरकाम (अंशकालिक भृत्य) तथा माखन मंथान (अंशकालिक लिपिक) का सहयोग रहा।

व्यावसायिक शिक्षा से जुड़े शिक्षक ज्योति ठाकुर एवं नितिन कुमार भगत ने भी अपनी भूमिका निभाई। अतिथि शिक्षकों में चन्द्रकुमार नागवंशी (वर्ग-1), राजकुमार यादव (वर्ग-1), निरंजन यादव (वर्ग-1), पुष्पा क्षीरसागर (वर्ग-1), महेश बड़में (वर्ग-1), पूजा सोनी (वर्ग-2), रवि कावरे (वर्ग-2), संध्या राहंगडाले (वर्ग-2), शीला गौतम (वर्ग-2), नैनप्रभा बेदरे (वर्ग-2), प्रज्ञा रावतकर (वर्ग-1), समलबती खैरवार (वर्ग-3), कुलदीप तुरकर (वर्ग-2), धुर्वाराम बोरकर (वर्ग-2) तथा फागुलाल ठाकरे (वर्ग-2) सहित अन्य शिक्षकों का शालेय गतिविधियों में सराहनीय योगदान रहा।

देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया राष्ट्रीय पर्व

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दमोह में सुबह से ही विभिन्न स्थानों पर राष्ट्रध्वज फहराने का सिलसिला शुरू हुआ। विद्यालयों में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी, प्रभात फेरी और विभिन्न स्थानों पर आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रमों ने पूरे गांव में देशभक्ति का वातावरण निर्मित किया।

विद्यालय परिवार एवं ग्राम पंचायत ने स्वतंत्रता दिवस के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले सभी जनप्रतिनिधियों, विभागीय कर्मचारियों, ग्रामीणों, अभिभावकों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम से संबंधित जानकारी एस.आर. उके द्वारा दी गई।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments