मूकनायक/इंद्रसेन गौतम सब जिला ब्यूरो चीफ बस्ती/ उत्तर प्रदेश
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बस्ती पुलिस ने शुक्रवार 14 अगस्त की देर रात सघन चेकिंग अभियान चलाया।
पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर सीओ कुलदीप कुमार यादव ने पुलिस टीम के साथ टोल प्लाजा के निकट स्थित होटल पदमा समेत कई स्थानों पर जांच-पड़ताल की।
होटल पदमा में पुलिस ने सबसे पहले ठहरने वाले लोगों से संबंधित रजिस्टर की जांच की।
इस दौरान कुछ आवश्यक जानकारियां सही तरीके से दर्ज नहीं मिलने पर सीओ ने होटल मैनेजर को कड़ी फटकार लगाते हुए सभी विवरण नियमानुसार दर्ज करने की चेतावनी दी।
इसके बाद होटल के कमरों की भी गहन तलाशी ली गई जांच के दौरान एक कमरे से शराब की बोतलें मिलने की बात सामने आई।
वहीं एक कमरे में बालिग युवती के ठहरने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने रजिस्टर में उसका विवरण तलाशा।
रिकॉर्ड स्पष्ट नहीं मिलने पर मैनेजर से पूछताछ की गई। बाद में युवती की आईडी पुलिस के समक्ष प्रस्तुत की गई।
सीओ ने होटल प्रबंधन को स्पष्ट चेतावनी दी कि प्रत्येक ग्राहक की पहचान और ठहरने की जानकारी रजिस्टर में पूर्ण रूप से दर्ज हो।
नियमों की अनदेखी पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। पुलिस की कार्रवाई से होटल संचालकों में हड़कंप मचा रहा।

