Tuesday, September 29, 2026
HomeUncategorizedग्राम पंचायत खरखड़ी में ध्वजारोहण के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

ग्राम पंचायत खरखड़ी में ध्वजारोहण के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

सरपंच छाया नरेंद्र राहंगडाले सहित पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

संवाददाता सत्यशील गोंडाने बालाघाट

खैरलांजी। ग्राम पंचायत खरखड़ी में 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत परिसर में विधिवत ध्वजारोहण किया गया। पंचायत प्रतिनिधियों, पंचगण एवं ग्रामीणों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत खरखड़ी की सरपंच छाया नरेंद्र राहंगडाले, सचिव तनुजा चौधरी, उपसरपंच बेनीराम पटले, सहायक सचिव अंबेश्वरी तुरकर, भृत्य मधुकर मश्के सहित पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों एवं देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस दौरान देश की एकता, अखंडता, शांति और विकास के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संकल्प लिया गया।

ग्राम पंचायत खरखड़ी के सरपंच, सचिव, उपसरपंच, पंचायत कर्मचारियों, पंचगण एवं समस्त ग्रामवासियों की ओर से क्षेत्रवासियों को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही सभी के सुख, शांति, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments