
बैंक परिसर में शान से लहराया तिरंगा, अधिकारी-कर्मचारियों ने दी 15 अगस्त की शुभकामन
संवाददाता सत्यशील गोंडाने बालाघाट
वारासिवनी। मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा रामपायली में 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर बैंक परिसर में विधिवत ध्वजारोहण किया गया। उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में बैंक प्रबंधक एस.के. नंदवार, लेखाकार सुश्री गोपिका चढ़ोकार, बैंकिंग कॉरेस्पॉन्डेंट सेवक राम सोलंकी, राजकुमार पटले, सुनीता पटले एवं वरिष्ठ गणमान्य नागरिक जे.जे. गजभिये सहित बैंक का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों एवं शहीदों को नमन किया। इस दौरान राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संकल्प भी व्यक्त किया गया।
मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक रामपायली के अधिकारी-कर्मचारियों एवं समस्त स्टाफ ने क्षेत्रवासियों को 15 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, शांति, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

