Tuesday, September 29, 2026
HomeUncategorizedविवेकानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल रामपायली में ध्वजारोहण के साथ मनाया गया 80वां...

विवेकानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल रामपायली में ध्वजारोहण के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

संस्थापक वीणा कृष्णमूर्ति शुक्ला, प्राचार्य संजय शुक्ला एवं समस्त स्टाफ ने दी स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

संवाददाता सत्यशील गोंडाने बालाघाट

वारासिवनी। विवेकानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल रामपायली में 15 अगस्त 2026 को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विधिवत ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रध्वज के सम्मान में उपस्थित विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं स्कूल स्टाफ ने राष्ट्रगान किया और देश के प्रति अपने कर्तव्यों का संकल्प लिया।

स्वतंत्रता दिवस समारोह में विद्यालय की संस्थापक वीणा कृष्णमूर्ति शुक्ला, प्राचार्य संजय शुक्ला एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा कर्मचारियों की उपस्थिति रही। विद्यालय परिवार ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों एवं देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों को नमन किया।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता के महत्व, राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और देश की एकता एवं अखंडता के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया। विद्यार्थियों में भी स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्साह और देशभक्ति की भावना देखने को मिली।

विवेकानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल रामपायली की संस्थापक वीणा कृष्णमूर्ति शुक्ला, प्राचार्य संजय शुक्ला एवं समस्त स्टाफ की ओर से क्षेत्रवासियों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments