Tuesday, September 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेशतिरंगा महोत्सव में गूंजा देशभक्ति का रंग, कंपोजिट विद्यालय झंझरी के बच्चों...

तिरंगा महोत्सव में गूंजा देशभक्ति का रंग, कंपोजिट विद्यालय झंझरी के बच्चों ने हासिल किया सर्वोच्च सम्मान

मूकनायक/राजेश कुमार/जिला ब्यूरो चीफ,बस्ती/उत्तर प्रदेश

गोण्डा। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर, 13 अगस्त को गाँधी पार्क निकट टाउन हॉल गोण्डा में “तिरंगा म्यूजिकल कॉन्सर्ट एवं तिरंगा महोत्सव” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय जेल रोड गोण्डा, राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय महिला इंटर कॉलेज, सरयू प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज तथा कंपोजिट विद्यालय झंझरी के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। छात्र-छात्राओं ने गीत, संगीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति का संदेश दिया।

इस अवसर पर निबंध प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। कंपोजिट विद्यालय झंझरी के बच्चों ने अपने शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन में शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्वोच्च सम्मान प्राप्त किया, जिससे विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल रहा।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों की प्रतिभा, अनुशासन और देशभक्ति की भावना की सराहना की गई। आयोजन ने स्वतंत्रता दिवस के पूर्व पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम और तिरंगे के रंग में रंग दिया।

Durgendra Samrat
Durgendra Samrathttp://www.mooknayaknews.com
Durgendra Samrat मीडिया जगत का एक विश्वसनीय और प्रतिष्ठित नाम हैं वर्तमान में वे Mooknayak News में State Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। राजनीति, चुनाव, व्यवसाय, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जमीनी सरोकारों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ और मजबूत पकड़ है निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते है।
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments