Tuesday, September 29, 2026
Homeराजस्थानडांट से नाराज़ 12 वर्षीय बालक घर से निकला, पुलिस थाना विजयनगर...

डांट से नाराज़ 12 वर्षीय बालक घर से निकला, पुलिस थाना विजयनगर ने 12 घंटे में सकुशल खोज निकाला”

50–60 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली, 4 टीमों ने लगातार की तलाश

मूकनायक/संजय सोलंकी
इंदौर/ मध्यप्रदेश

इंदौर -शहर में गुम/अपहृत बालक/बालिकाओं के प्रकरण को प्राथमिकता से लेते हुए प्रभावी व त्वरित कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना विजय नगर द्वारा घर से गुम हुए एक नाबालिक बालक को 12 घंटे में सकुशल ढूंढकर, परिजनों को वापस किया गया है।

थाना विजयनगर क्षेत्र में एक 12 वर्षीय बालक के घर से अचानक चले जाने की सूचना मिलते ही विजयनगर पुलिस ने तत्काल संवेदनशीलता एवं तत्परता से कार्यवाही प्रारंभ की। फरियादी ने रिपोर्ट की कि उनकी पत्नी द्वारा बालक को दोस्तों के साथ खेलने एवं देर से घर आने पर डांट दिया गया था। इससे नाराज होकर बालक रात्रि करीब 9:30 बजे घर से कहीं चला गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना विजयनगर पुलिस द्वारा तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर चार पृथक-पृथक पुलिस टीमों का गठन किया गया।
टीमों द्वारा बालक की तलाश में संभावित स्थानों, मार्गों एवं आसपास के क्षेत्रों में सघन सर्चिंग की गई।
पुलिस टीमों ने 50–60 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज को बारीकी से खंगाला, साथ ही बालक के संभावित ठिकानों एवं परिचितों के संबंध में जानकारी जुटाकर लगातार तलाश की।
पुलिस की त्वरित कार्यवाही, तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण एवं लगातार किए गए सर्च ऑपरेशन के परिणामस्वरूप महज 12 घंटे के भीतर बालक को सकुशल दस्तयाब कर लिया गया।
बालक के सकुशल मिलने पर पुलिस टीम द्वारा उसे उसके दुखी एवं परेशान माता-पिता के सुपुर्द किया गया, जिससे परिवार ने राहत की सांस ली और विजयनगर पुलिस की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही के लिए आभार व्यक्त किया।

पुलिस का संदेश-
बच्चों के घर से नाराज होकर चले जाने के मामलों में घबराने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना दें। हर पल महत्वपूर्ण है—समय पर सूचना और त्वरित पुलिस कार्यवाही बच्चे की सकुशल वापसी में निर्णायक भूमिका निभाती है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments