Tuesday, September 29, 2026
Homeकरौलीछाछ मांगने के बहाने घर में घुसी महिलाएं, जेवर-नकदी लेकर फरार

छाछ मांगने के बहाने घर में घुसी महिलाएं, जेवर-नकदी लेकर फरार

मूकनायक संवाददाता पवन बंशीवाल
करौली /राजस्थान

सुरौठ। तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत हुक्मी खेड़ा के गांव नदी का नगला में बुधवार सुबह करीब 10 बजे चोरी की वारदात सामने आई।

पीड़िता के अनुसार, दो महिलाएं छाछ मांगने के बहाने उसके घर पहुंचीं। आरोप है कि महिलाओं ने फुलवती को कोई नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोशी जैसी स्थिति में कर दिया। इसके बाद महिलाएं पीतल की परत चढ़ी लोहे की नकली हंसुली देकर घर से सोने के कुंडल, चांदी के आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गईं।
पीड़िता ने बताया कि चोरी हुए सामान और नकदी की कुल कीमत करीब 2 लाख रुपये है। घटना के बाद पीड़िता ने सुरौठ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments