Tuesday, September 29, 2026
Homeराजस्थानगंगापुर सिटी में बहुजन समाज पार्टी ने किया सदस्यता अभियान, सेक्टर कमेटी...

गंगापुर सिटी में बहुजन समाज पार्टी ने किया सदस्यता अभियान, सेक्टर कमेटी का गठन

मूकनायक /पवन बंसीवाल
गंगापुर सिटी/ राजस्थान

गंगापुर सिटी। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) जिला सवाई माधोपुर के तत्वावधान में विधानसभा गंगापुर सिटी के सेक्टर खंडीप में सदस्यता अभियान आयोजित कर नई सेक्टर कमेटी का गठन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव हरिओम गोगरिया एवं राजेश भोजवाल की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। इसके साथ ही संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से नई सेक्टर कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
नई कमेटी में राजकुमार जाटव को सेक्टर अध्यक्ष, दीपक कुमार को महासचिव तथा सतीश, विपिन और अशोक कुमार को सेक्टर सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और बहुजन समाज पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने “जय भीम, जय बीएसपी” के नारों के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments