Tuesday, September 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजनभागीदारी से ही बनेगा नशामुक्त और विकसित भारत अध्यक्ष जिला पंचायत प्रेमावती

जनभागीदारी से ही बनेगा नशामुक्त और विकसित भारत अध्यक्ष जिला पंचायत प्रेमावती

मूकनायक/ दुर्गेन्द्र सम्राट उप संपादक उत्तर प्रदेश हरदोई/उत्तर प्रदेश

हरदोई केंद्रीय संचार ब्यूरो सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार लखनऊ की ओर से जिला पंचायत सभागार हरदोई में विकसित भारत जी राम जी अधिनियम तथा नशा मुक्त जनजागरूकता अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया

कार्यक्रम में केंद्रीय संचार ब्यूरो के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जय सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत की कलाकारों ने नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से नशा मुक्ति और विकसित भारत के संदेश को प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचाया

जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने कहा कि नशामुक्त स्वस्थ और जागरूक समाज के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा कौशल और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया

विशिष्ट अतिथि पीके वर्मा ने कहा कि किसी भी जन अभियान की सफलता सरकार और समाज की साझा भागीदारी से ही संभव है यदि हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी निभाए तो नशामुक्त और विकसित भारत का लक्ष्य आसानी से हासिल किया जा सकता है

कार्यक्रम में उपायुक्त श्रम एवं रोजगार संतोष सिंह खंड विकास अधिकारी सुरसा कविता अवस्थी खंड विकास अधिकारी अहिरोरी कामरान नुमानी तथा क्षेत्रीय मद्य निषेध अधिकारी रमेश कुमार ने भी अपने विचार रखे और लोगों से नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की

कार्यक्रम का संचालन सारिका सिंह ने किया इस दौरान केंद्रीय संचार ब्यूरो के अधिकारी कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और स्थानीय लोग उपस्थित रहे

Durgendra Samrat
Durgendra Samrathttp://www.mooknayaknews.com
Durgendra Samrat मीडिया जगत का एक विश्वसनीय और प्रतिष्ठित नाम हैं वर्तमान में वे Mooknayak News में State Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। राजनीति, चुनाव, व्यवसाय, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जमीनी सरोकारों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ और मजबूत पकड़ है निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते है।
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments