Tuesday, September 29, 2026
HomeUncategorizedनवपदस्थ विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी के प्रथम संकुल आगमन पर स्वागत, सम्मान एवं...

नवपदस्थ विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी के प्रथम संकुल आगमन पर स्वागत, सम्मान एवं शैक्षणिक कार्यशाला का आयोजन

संकुल केन्द्र झरना-मौहाडीह में मासिक संकुल बैठक के साथ भाषा, साक्षरता एवं गणितीय दक्षता पर होगा विशेष मंथन

बम्हनीडीह, 31 जुलाई। संकुल केन्द्र झरना-मौहाडीह द्वारा शुक्रवार, 31 जुलाई को शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल झरना में नवपदस्थ विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बसंत चतुर्वेदी के प्रथम संकुल आगमन पर स्वागत एवं सम्मान समारोह, मासिक संकुल बैठक तथा शैक्षणिक कार्यशाला का संयुक्त आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11:30 बजे विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी के मुख्य आतिथ्य एवं मार्गदर्शन में होगा।

बैठक में विभागीय कार्ययोजना की विस्तृत समीक्षा के साथ शैक्षणिक गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने पर चर्चा की जाएगी। कार्यशाला में राष्ट्रीय शिक्षा नीति एवं शिक्षा गुणवत्ता सुधार के अंतर्गत भाषा एवं साक्षरता (Foundational Literacy) तथा गणितीय कौशल (Foundational Numeracy) को सुदृढ़ करने पर विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।

कार्यशाला में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए निर्धारित अधिगम दक्षताओं, पढ़ने-समझने की क्षमता, लेखन कौशल, आलोचनात्मक सोच, गणितीय अवधारणाओं, पहाड़ों के अभ्यास तथा दैनिक जीवन में गणित के उपयोग पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। शिक्षकों को कक्षा-वार शिक्षण रणनीतियों एवं गतिविधि आधारित शिक्षण पद्धति से भी अवगत कराया जाएगा।

आयोजकों ने सभी शिक्षकों से आवश्यक शिक्षण तैयारियों के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित होकर कार्यशाला में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में रटने की प्रवृत्ति को कम कर समझ आधारित अध्ययन, भाषा दक्षता एवं गणितीय क्षमता का विकास करना है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments