मूकनायक/सुधाकर मेश्राम
नागपुर/ महाराष्ट्र
आषाढ़ पूर्णिमा के अवसर पर भारतीय बौद्ध महासभा नागपुर जिला पश्चिम की ओर से राज्य आयोजक भीमराव फुसे द्वारा प्रवचन केंद्र पर दूल्हा-दुल्हन मार्गदर्शन केंद्र का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर प्रशिक बुद्ध विहार में उपस्थित धम्म उपासकों ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
भारतीय बौद्ध महासभा द्वारा आयोजित चौबीस प्रकार के शिविर जिन्हें पूरे भारत में लागू किया गया। वर्षा ऋतु के दौरान, आषाढ़ी की पूर्णिमा से अश्विन की पूर्णिमा तक, धम्म उपासकों के ज्ञान को बढ़ाने के लिए लगातार तीन महीने तक प्रवचनों की एक श्रृंखला आयोजित की जाएगी ।
इस प्रवचन के संचालक भीमराव फुसे थे, जिन्होंने विवाह संबंधी सलाह केंद्र का उद्घाटन किया, और कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय बौद्ध महासभा पश्चिम नागपुर सुधाकर मेश्राम द्वारा किया गया।
वरिष्ठ केंद्रीय शिक्षक देवानंद वानखेड़े, प्रा मुकुंद मेश्राम , देवेंद्र मेश्राम सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर लांडगे साहब ने उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।
सभी गणमान्य व्यक्तियों ने ज्ञानोदय पर अपने विचार व्यक्त किए आषाढ़ पूर्णिमा पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया।
कार्यक्रम के अंत में सरला मेश्राम ने सूत्रपाठ किया प्राशिक बुद्ध विहार में किया ।

