Tuesday, September 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबहुजन समाज पार्टी ने प्रयागराज में मुस्लिम भाईचारा के जिला संयोजकों को...

बहुजन समाज पार्टी ने प्रयागराज में मुस्लिम भाईचारा के जिला संयोजकों को किया नियुक्ति

मूकनायक/ आर पी संजय कुमार
प्रयागराज/ उत्तर प्रदेश

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व सांसद बहन कु. मायावती जी के दिशा-निर्देश पर प्रयागराज जनपद में संगठन को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से मुस्लिम भाईचारा के जिला संयोजकों की नियुक्ति की गई है।

मंडल संयोजक मोहम्मद अकरम एवं राजनारायण गौतम की सहमति से मोहम्मद कलीम तथा राम कुमार गौतम को जनपद प्रयागराज का जिला संयोजक (मुस्लिम भाईचारा) नियुक्त किया गया है।

यह जानकारी बहुजन समाज पार्टी प्रयागराज के जिला अध्यक्ष टी एन जैसल द्वारा जारी की गई। उन्होंने नव-नियुक्त जिला संयोजकों को शुभकामनाएँ देते हुए आशा व्यक्त की कि वे पार्टी की नीतियों एवं बहुजन महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।

जिला अध्यक्ष ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से नव-नियुक्त जिला संयोजकों का सहयोग करने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने की अपील की है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments