Tuesday, July 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेश40 दिन बाद भी नहीं मिली बलगम जांच रिपोर्ट सीएचसी अमरोली सोमाली...

40 दिन बाद भी नहीं मिली बलगम जांच रिपोर्ट सीएचसी अमरोली सोमाली पर लापरवाही का आरोप

मूकनायक/ रिपोर्टर इंद्रसेन गौतम बस्ती/ उत्तर प्रदेश

बस्ती जनपद बस्ती के सल्टौआ गोपालपुर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरोली सोमाली एक बार फिर विवादों में है स्थानीय निवासी पवन कुमार मोदीवाल टोला नगर अमरोली सोमाली ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है

पीड़ित का कहना है कि उन्होंने लगभग 40 दिन पहले बलगम स्पुटम की जांच के लिए अपना सैंपल स्वास्थ्य केंद्र में जमा कराया था लेकिन आज तक उन्हें जांच रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराई गई उनका आरोप है कि जब भी वह रिपोर्ट के संबंध में जानकारी लेने अस्पताल पहुंचते हैं तो डॉक्टर हर बार अलग-अलग जवाब देते हैं

पीड़ित के अनुसार कभी डॉक्टर कहते हैं कि रिपोर्ट सीएचसी सल्टौआ भेज दी गई है, जबकि वहां जानकारी करने पर बताया जाता है कि ऐसी कोई रिपोर्ट प्राप्त ही नहीं हुई

दूसरी ओर कभी डॉक्टर यह कह देते हैं कि उन्हें रिपोर्ट मिली ही नहीं है इस विरोधाभासी जवाब से मरीज और उसके परिजन परेशान हैं

स्थानीय लोगों का आरोप है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरोली सोमाली में लंबे समय से डॉक्टरों की कार्यशैली को लेकर शिकायतें सामने आती रही हैं लोगों का कहना है कि डॉक्टर समय से अस्पताल नहीं पहुंचते मरीजों से उचित व्यवहार नहीं करते और स्वास्थ्य सेवाओं में गंभीर लापरवाही बरती जा रही है

इस पूरे मामले में जब मुख्य चिकित्सा अधिकारी सीएमओ बस्ती से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया गया है

सीएमओ ने आश्वासन दिया कि शिकायत की तत्काल जांच कराई जाएगी और यदि किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित डॉक्टर एवं जिम्मेदार कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी

उन्होंने शिकायतकर्ता से कहा कि वह परेशान न हों मामले में उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी

नोट डॉक्टरों के शराब पीकर ड्यूटी करने समय से न आने या अन्य आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है ऐसे आरोप शिकायतकर्ताओं द्वारा लगाए गए हैं आधिकारिक जांच के बाद ही उनकी पुष्टि हो सकेगी।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments