## स्वतन्त्र पत्रकार बौद्धाचार्य पूरणमल बौद्ध
*दि बुद्धिष्ट सोसायटी आफ़ इंडिया (भारतीय बौद्ध महासभा) मुम्बई *राष्ट्रीय संरक्षक आदरणीया मीराताई यशवंत अम्बेडकर राष्ट्रीय ट्रस्टी कार्याध्यक्ष श्रद्धेय भीमराव यशवंतराव अम्बेडकर के दिशा-निर्देशन में भारतीय बौद्ध महासभा राजस्थान दक्षिण* की ओर बौद्धाचार्य पूरणमल बौद्ध प्रदेश अध्यक्ष भारतीय बौद्ध महासभा राजस्थान (दक्षिण) की अध्यक्षता में से जिला करौली की तहसील सूरोठ में स्थान ग्राम सकरघटियान का पुरा में मन्दिर पर दिनांक 26 जुलाई को सुबह 10 बजे आयोजित की गई है मीटिंग की शुरुआत मोमबत्ती जलाकर एवं पुष्प अर्पित करते हुए त्रिशरण पंच से की गई त्रिशरण पंच भन्ते रत्न दीप द्वारा दी गई जिसके लिए धम्म याचना बौद्धाचार्य पूरणमल बौद्ध प्रदेश अध्यक्ष द्वारा की गई मंच का संचालन आद.रामधन बौद्ध प्रदेश एडिटर सचिव ने की मीटिंग में प्रदेश एवं जिले के सभी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में जिला कार्यकारणी के पुनर्गठन की प्रक्रिया में आज सभी की सहमति से आद. मास्टर रामकुमार ग्राम रारोदिया का पुरा निवासी तहसील सूरोठ को जिला अध्यक्ष करौली पर नियुक्त किया गया एवं तहसील सूरोठ के अध्यक्ष पद पर आद. गुट्टी राम ग्राम मिलकीपुरा को नियुक्त किया गया। जिन्होंने आश्वासन दिलाया की आगामी एक माह में पूरी कार्यकारिणी गठित कर प्रदेश कार्यालय को भेज देंगे एवं धम्म कार्य को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष बौद्धाचार्य पूरणमल बौद्ध का साफा बंधवाकर एवं धम्म पट्टिका पहनाकर स्वागत किया आद. रामसिंह बौद्ध प्रदेश उपाध्यक्ष, आद. रामधन बौद्ध प्रदेश एडिटर सचिव प्रदेश अध्यक्ष महिला शाखा आद. विमलेश बौद्ध, आद. मा. रामसहाय बौद्ध पूर्व जिलाध्यक्ष आद. सुमेध जग्रवाल, आदि का धम्म पट्टिका पहनाकर स्वागत किया। एवं उपरोक्त सभी ने अपने अपने विचार रखे जिनको सभी उपस्थित लोगों ने ध्यान पूर्वक सुना।कार्यक्रम में वर्षा वास धम्म चक्कपवत्तन दिवस कैसे मनाएं एवं 29 जुलाई आषाढ़ पूर्णिमा चर्चा की गई जो कि वर्षा वास का प्रथम दिन है। कार्यक्रम राष्ट्रीय कार्यकारिणी के निर्देशानुसार आयोजित किए जाएंगे। एवं वर्षा वास समाप्ति के बाद शिविरों के आयोजन पर भी चर्चा हुई जिसका निर्णय आगामी मीटिंग में लिया जाएगा। कार्यक्रम में सैकड़ों महिला पुरुषों एवं बच्चों ने भाग लिया जिसमें मुरारीलाल, मोहरसिंह, मानसिंह, राजवीर सीमा, चन्दा, भूरो, केशन्ति मोहिनी, अभिषेक, किरोड़ी वीरेंद्र सिंह, चिरंजी लाल राधेश्याम, मनोज कुमार आदि लोगो ने भाग लिया कार्यक्रम का समापन सब्बे सत्ता से कराया गया।

