
मूकनायक/ रायपुर जिला ब्यूरो चीफ दुष्यंत सुरेश सांखरे रायपुर/छत्तीसगढ़
किंगपिन ने बदला काम करने का तरीका, स्थानीय स्तर पर कुछ सफेदपोशों के अंदरूनी संरक्षण की आशंकारायपुर: महादेव ऐप जैसे मामलों पर पुलिसिया सख्ती के बड़े-बड़े दावों के बावजूद, छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सट्टे और जुए का काला कारोबार थमा नहीं है। सूत्रों से मिली इनसाइड जानकारी के अनुसार, इस अवैध धंधे के आकाओं ने अब छोटे-छोटे टेलीग्राम चैनल्स और व्हाट्सएप ग्रुप्स के जरिए नया सुरक्षित नेटवर्क तैयार कर लिया है। युवाओं को रातों-रात अमीर बनने का झांसा देकर इस दलदल में धकेला जा रहा है, और इस पूरे खेल को पर्दे के पीछे से कुछ रसूखदारों का संरक्षण प्राप्त है।

