Sunday, July 26, 2026
HomeUncategorizedबस्तर की बेटी ने रचा इतिहास: MBBS फाइनल परीक्षा में डॉ. राखी...

बस्तर की बेटी ने रचा इतिहास: MBBS फाइनल परीक्षा में डॉ. राखी पटेल बनीं छत्तीसगढ़ की स्टेट टॉपर

न्यूज़ छत्तीसगढ़

बस्तर की बेटी ने रचा इतिहास: MBBS फाइनल परीक्षा में डॉ. राखी पटेल बनीं छत्तीसगढ़ की स्टेट टॉपर

मूकनायक

दिलीप मैश्राम

बिलासपुर
जगदलपुर

आयुष विश्वविद्यालय द्वारा घोषित MBBS फाइनल पार्ट-2 वार्षिक परीक्षा 2026 के परिणामों में बस्तर के लिए गर्व का क्षण सामने आया है। स्व. बलिराम कश्यप स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, डिमरापाल (जगदलपुर) की छात्रा डॉ. राखी पटेल ने पूरे छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्टेट टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है।
वर्ष 2021 बैच की छात्रा डॉ. राखी पटेल की इस उपलब्धि ने न केवल जगदलपुर मेडिकल कॉलेज बल्कि पूरे बस्तर संभाग का नाम रोशन किया है। प्रदेश के शासकीय एवं निजी मेडिकल कॉलेजों के बीच हुए कड़े प्रतिस्पर्धी माहौल में शीर्ष स्थान प्राप्त करना उनकी लगन, अनुशासन और अथक मेहनत का प्रमाण है।
अपनी सफलता पर डॉ. राखी पटेल ने कहा कि यह उपलब्धि उनके माता-पिता के आशीर्वाद, शिक्षकों के मार्गदर्शन और निरंतर मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य एक संवेदनशील और कुशल चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करना है।
कॉलेज के डीन, प्राध्यापकों एवं चिकित्सकों ने डॉ. राखी को बधाई देते हुए इसे संस्थान के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि इस सफलता से मेडिकल के अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी और बस्तर के युवाओं का आत्मविश्वास और मजबूत होगा।
डॉ. राखी पटेल की इस शानदार सफलता पर पूरे बस्तर में खुशी का माहौल है। विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों, चिकित्सकों और नागरिकों ने उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
बस्तर की इस बेटी ने यह सिद्ध कर दिया है कि दृढ़ संकल्प, निरंतर परिश्रम और सही मार्गदर्शन के बल पर कोई भी सपना साकार किया जा सकता है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments