Tuesday, September 29, 2026
Homeराजस्थानकरौली सामान्य चिकित्सालय में आरजीएचएस सुविधा बंद होने की खबरें भ्रामक एवं...

करौली सामान्य चिकित्सालय में आरजीएचएस सुविधा बंद होने की खबरें भ्रामक एवं निराधार।

मूकनायक/नरेश जाटव/ कैलादेवी/ करौली/राजस्थान।

करौली। पीएमओ रामकेश मीना ने बताया कि कुछ समाचार पत्रों एवं अन्य माध्यमों में सामान्य चिकित्सालय, करौली में राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (आरजीएचएस) की सुविधाएं बंद होने संबंधी समाचार प्रकाशित एवं प्रसारित किए जा रहे हैं। यह स्पष्ट किया जाता है कि उक्त समाचार भ्रामक, तथ्यहीन एवं निराधार हैं।
सामान्य चिकित्सालय, करौली में आरजीएचएस के अंतर्गत ओपीडी एवं आईपीडी सेवाएं नियमित रूप से संचालित हो रही हैं। आरजीएचएस कार्डधारकों की पर्चियां नियमित रूप से बनाई जा रही हैं तथा उन्हें आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। सामान्य मरीजों को भी अस्पताल में सभी आवश्यक ओपीडी एवं आईपीडी सेवाएं पूर्ववत सुचारु रूप से उपलब्ध हैं।
केवल आरजीएचएस की इंडोर सेवा से संबंधित एक तकनीकी समस्या उत्पन्न हुई है, जिसके निराकरण की कार्यवाही प्रगति पर है। संबंधित तकनीकी समस्या का समाधान कर अगले एक-दो दिनों में उक्त सेवा भी पुनः पूर्ण रूप से संचालित कर दी जाएगी।
अस्पताल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मरीजों के उपचार में किसी प्रकार की कोई बाधा नहीं है। आमजन से अपील है कि वे भ्रामक एवं अपुष्ट समाचारों पर विश्वास न करें तथा केवल अधिकृत स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर ही भरोसा करें।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments