Sunday, July 26, 2026
HomeUncategorizedभिलाई में 26 जुलाई को होगा बामसेफ क्लस्टर अधिवेशन, सफल आयोजन हेतु...

भिलाई में 26 जुलाई को होगा बामसेफ क्लस्टर अधिवेशन, सफल आयोजन हेतु सहयोग की अपील

न्यूज़ छत्तीसगढ़

भिलाई में 26 जुलाई को होगा बामसेफ क्लस्टर अधिवेशन, सफल आयोजन हेतु सहयोग की अपील

मूकनायक
कमलेश लवहात्रै छत्तीसगढ़ प्रभारी

बिलासपुर छत्तीसगढ़

दुर्ग/भिलाई। बामसेफ जिला इकाई दुर्ग, रायपुर, राजनांदगांव एवं धमतरी के संयुक्त तत्वावधान में 26 जुलाई 2026 (रविवार) को बाबासाहेब डॉ. आंबेडकर सांस्कृतिक भवन, सेक्टर-6, भिलाई (जिला दुर्ग) में बामसेफ क्लस्टर अधिवेशन 2026 का आयोजन किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार यह अधिवेशन भारतीय संविधान के मूल्यों, सामाजिक जागरूकता, संगठनात्मक सशक्तिकरण तथा “Pay Back to the Society” की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में अधिकारी, कर्मचारी, बुद्धिजीवी, युवा एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों की सहभागिता रहने की संभावना है।
बामसेफ जिला इकाइयों ने सभी कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों, डोनर्स एवं बहुजन मिशन से जुड़े लोगों से कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने के लिए आर्थिक सहयोग देने की अपील की है। आयोजकों का कहना है कि संविधान, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और समाज निर्माण के इस अभियान में प्रत्येक सहयोग महत्वपूर्ण है तथा इससे संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।
सहयोग राशि बामसेफ के राज्य स्तरीय बैंक खाते में भेजने तथा भुगतान के बाद उसका स्क्रीनशॉट निर्धारित मोबाइल नंबर 8895461123 पर भेजने का अनुरोध किया गया है।
आयोजकों ने सभी समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है।
– बामसेफ जिला इकाई
दुर्ग | रायपुर | राजनांदगांव | धमतरी

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments