Sunday, July 26, 2026
Homeराजस्थानछात्रा संध्या कुमारी की ने बनाई आकर्षक मोटरसाइकिल पेंटिंग, प्रतिभा को सराहा।

छात्रा संध्या कुमारी की ने बनाई आकर्षक मोटरसाइकिल पेंटिंग, प्रतिभा को सराहा।

मूकनायक/दिनेश राव/सिरोही/राजस्थान।

अंदौर(सिरोही)। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, अंदौर की कक्षा 8 की छात्रा संध्या कुमारी ने अपनी शानदार चित्रकला प्रतिभा का परिचय देते हुए मोटरसाइकिल की बेहद आकर्षक पेंटिंग तैयार की है। छात्रा द्वारा बनाई गई इस कलाकृति में रंगों का सुंदर संयोजन, सटीक रेखांकन और रचनात्मक सोच साफ दिखाई देती है, जिसने विद्यालय परिवार सहित सभी दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।विद्यालय के शिक्षकों ने संध्या की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ कला, संस्कृति और अन्य सह-शैक्षिक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए। इससे उनकी रचनात्मक क्षमता विकसित होती है और आत्मविश्वास में भी वृद्धि होती है।विद्यालय परिवार ने संध्या कुमारी को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। कला के प्रति समर्पण और मेहनत से संध्या ने यह साबित कर दिया कि प्रतिभा को सही मंच मिले तो वह नई पहचान बना सकती है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments