मूकनायक/ दुर्गेन्द्र सम्राट उप संपादक उत्तर प्रदेश बस्ती/ उत्तर प्रदेश
बस्ती। 19 जुलाई सोनहा थाना क्षेत्र में देर रात पत्रकार एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल सिंह की घर के बाहर खड़ी कार में रहस्यमय परिस्थितियों में भीषण आग लग गई घटना से इलाके में हड़कंप मच गया राहुल सिंह और उनके परिवार का आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी कार पर पेट्रोल छिड़ककर सुनियोजित तरीके से आग लगा दी।
परिजनों के अनुसार राहुल सिंह शनिवार रात लगभग 11:39 बजे बाहर से अपने घर लौटे और कार को अपने घर के बाहर खड़ा कर दिया इसके बाद रात करीब 1:45 बजे अचानक कार में आग लग गई जब तक लोग कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी कार उसकी चपेट में आ गई।
सूचना मिलते ही राहुल सिंह ने तत्काल डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी मौके पर पुलिस पहुंची और फायर ब्रिगेड को भी बुलाया गया राहुल सिंह का कहना है कि यदि फायर की गाड़ी समय पर पहुंच जाती तो आग को शुरुआती चरण में ही नियंत्रित किया जा सकता था और वाहन को पूरी तरह जलने से बचाया जा सकता था।
घटना की सूचना पर सोनहा थाना पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और परिजनों से पूछताछ की राहुल सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी घर के बाहर खड़ी कार में किसी ने पेट्रोल छिड़ककर जानबूझकर आग लगाई है उन्होंने निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
घटना के बाद आसपास के लोगों का कहना है कि कार की सीएनजी सिलेंडर फटी नहीं थी बल्कि उसमें केवल गैस का रिसाव हो रहा था स्थानीय लोगों का मानना है कि इससे आग लगने के कारणों की गंभीरता से जांच की जानी चाहिए हालांकि आग लगने का वास्तविक कारण पुलिस और फोरेंसिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
इस घटना में किसी प्रकार की परिवार या आस पास के लोग को कोई नुकसान नहीं हुई लेकिन कार पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई जिससे भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
लगातार पत्रकारों पर हमले, धमकी और ऐसी घटनाएं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती हैं यदि जांच में यह साबित होता है कि कार में जानबूझकर आग लगाई गई तो यह केवल संपत्ति पर हमला नहीं बल्कि पत्रकार की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला होगा।
फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है हालांकि जांच के बाद वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

