Saturday, July 25, 2026
HomeUncategorizedकरुणा बुद्ध विहार में पूज्य भंते प्रज्ञा प्रियो जी की प्रेरणादायी धम्म...

करुणा बुद्ध विहार में पूज्य भंते प्रज्ञा प्रियो जी की प्रेरणादायी धम्म देशना सम्पन्न

करुणा बुद्ध विहार में पूज्य भंते प्रज्ञा प्रियो जी की प्रेरणादायी धम्म देशना सम्पन्न

बिलासपुर

मूकनायक

बिलासपुर छत्तीसगढ़

कमलेश लवहात्रै छत्तीसगढ़ प्रभारी

कीर्ति नगर स्थित करुणा बुद्ध विहार में पूज्य भंते प्रज्ञा प्रियो जी (अध्यक्ष एवं महासचिव, वाट वेणुवनाराम, इंटरनेशनल महाबोधि सोशल वेलफेयर मिशन, बोधगया) की पावन उपस्थिति में भव्य एवं श्रद्धापूर्ण धम्म देशना कार्यक्रम का सफल आयोजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपासक-उपासिकाओं ने परिवार सहित उपस्थित होकर धम्म श्रवण का पुण्य लाभ प्राप्त किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बुद्ध, धम्म एवं संघ को नमन के साथ हुआ। अपने प्रेरणादायी धम्म उपदेश में पूज्य भंते प्रज्ञा प्रियो जी ने कहा कि भगवान बुद्ध द्वारा दिए गए करुणा, मैत्री, अहिंसा, प्रज्ञा और समता के संदेशों को केवल सुनना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें अपने दैनिक जीवन में आत्मसात करना ही सच्ची बुद्ध वंदना है। उन्होंने कहा कि पंचशील और आर्य अष्टांगिक मार्ग का पालन करते हुए प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन को सुखी, शांत एवं सार्थक बना सकता है।
धम्म देशना के पश्चात पूज्य भंते जी ने उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को पंचशील का पाठ कराया तथा सदाचार, संयम और नैतिक जीवन का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने मंगल गाथा का वाचन कर सभी बौद्ध उपासक-उपासिकाओं एवं उपस्थित श्रद्धालुओं के सुख, शांति, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया।
इस पावन आयोजन के संबंध में समिति की अध्यक्षा श्रीमती उषा वाहने एवं श्री शीतल रामटेके से पूर्व में विस्तृत चर्चा की गई थी तथा उनके मार्गदर्शन एवं सहर्ष सहयोग से कार्यक्रम का सफल संचालन संभव हुआ। आयोजन को सफल बनाने में समस्त उपासक-उपासिकाओं एवं धम्म प्रेमियों का उल्लेखनीय योगदान रहा।
पूरे कार्यक्रम का वातावरण बुद्ध वंदना, त्रिशरण, पंचशील एवं धम्म की मधुर वाणी से भक्तिमय और आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा। उपस्थित श्रद्धालुओं ने पूज्य भंते प्रज्ञा प्रियो जी के प्रेरक विचारों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया तथा भविष्य में भी ऐसे धम्म कार्यक्रमों के नियमित आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया।
अंत में समस्त उपासक-उपासिकाओं ने कार्यक्रम में पधारे सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भगवान बुद्ध के धम्म संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया।
नमो बुद्धाय! जय भीम!

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments