मूकनायक न्यूज/सीकर/राजस्थान।
सीकर। बामसेफ एवं राष्ट्रीय मूलनिवासी संघ का 27 वां राजस्थान राज्य अधिवेशन महादेव गार्डन सैनिक पेट्रोल पंप के पास नवलगढ़ रोड सीकर में आयोजित होगा।बामसेफ के प्रदेश प्रभारी रविन्द्र माली ने बताया कि बामसेफ का राज्य अधिवेशन सीकर में आज मूलनिवासी बहुजन नायक वामन मेश्राम राष्ट्रीय अध्यक्ष बामसेफ, भारत मुक्ति मोर्चा नई दिल्ली की अध्यक्षता में आयोजित होने जा रहा है जिसमें राजस्थान के प्रत्येक जिलों से ज्यादा संख्या में पदाधिकारी,कार्यकर्ता,समर्थक,हितचिंतक सहित युवा विद्यार्थी वकील महिलाए सहित सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी कार्यक्रम में शामिल होंगे । कार्यक्रम के उद्घाटक भंते विनयपाल बुद्ध प्रबोधन विहार जय पहाड़ी झुंझनू ,मुख्य अतिथि स्वामी भूरदास महाराज अध्यक्ष त्रिलोक सेवा समिति बीकानेर, डॉ भंवरलाल सर्वा उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी झुंझनू, गार्ड भंवरलाल सैनी जिला अध्यक्ष सैनी समाज कर्मचारी एवं अधिकारी विकास संस्था सीकर,रामनाथ मीणा मीणा शोध संस्थान अजमेर सहित अतिथि कार्यक्रम में शामिल होकर विषय आधारित जलवंत मुद्दों पर विचार मंथन और परिचर्चा करके मूलनिवासी बहुजन समाज के समस्याओं के स्थाई समाधान और देश में व्यवस्था परिवर्तन के आंदोलन को सफल बनाने की अहम भूमिका अदा करेंगे आप समस्त बहुजन समाज एससी, एसटी, ओबीसी और माइनारिटी में भाईचारा निर्माण,जनजागरण,जागृति और अनुशासन से परिवर्तन करने के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने की अपील की है।

