न्यूज़ छत्तीसगढ़
रायपुर ब्रेकिंग: आबकारी विभाग में फर्जी चरित्र प्रमाण पत्र का आरोप, जोगी कांग्रेस ने की कार्रवाई की मांग
मूकनायक
स्वराज मैश्राम
रायपुर छत्तीसगढ़
रायपुर जिले के आबकारी विभाग के अंतर्गत संचालित शराब दुकानों के संचालन से जुड़ी प्लेसमेंट एजेंसी इनोवसोर्स सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड में परितोष कश्यप की जिला समन्वयक पद पर नियुक्ति को लेकर विवाद सामने आया है।
जोगी कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष समसुल आलम ने आरोप लगाया है कि नियुक्ति के दौरान प्रस्तुत किए गए दस्तावेजों में पुलिस सत्यापन (चरित्र प्रमाण पत्र) कथित रूप से फर्जी तरीके से तैयार किया गया है। इस संबंध में उन्होंने पंडरी थाना, रायपुर में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
समसुल आलम का कहना है कि थाना प्रभारी ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि आरोपों की निष्पक्ष जांच कर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो जोगी कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी।
फिलहाल पुलिस द्वारा शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी शेष है।
रिपोर्ट: स्वराज मेश्राम
मूकनायक, रायपुर




