Thursday, February 26, 2026
Homeभिण्डदबोह थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न

दबोह थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न

बुद्धप्रकाश बौद्ध
मूकनायक , जिला ब्यूरो चीफ भिण्ड

दबोह, 25 अप्रैल । दबोह थाना परिसर में मंगलवार शाम 6 बजे एक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक आगामी त्योहार मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सद्भाव से मनाने को लेकर हुई। इस मौके पर नायब तहसील रमाशंकर शर्मा , थाना प्रभारी संजीव तिवारी व नवागत एसआई देवेंद्र राठौर ने उपस्थित लोगों से मोहर्रम त्योहार को शांतिपूर्ण एव आपसी सौहार्दपूर्ण व सद्भाव से मनाने की अपील की । थाना प्रभारी संजीव तिवारी एवं नायब तहसीलदार रमाशंकर शर्मा ने कहा कि मुहर्रम के दौरान आपसी सामाजिक सौहार्द कायम रखने की जरूरत है। सभी लोग भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं।
मुहर्रम पर्व के दौरान शांति, भाईचारा व विधि-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए बैठक में उपस्थित दोनों समुदाय के लोगों से सहयोग की अपील की गई। ताजिए विभिन्न मार्गों से होते हुए करधेन तालाब में विसर्जित किए जायेंगें। बैठक में सुधीर तिवारी पार्षद, अरुण त्रिपाठी, शेरे पठान, फरियाद खान, सलमान पठान, रफीक खान तथा पत्रकारों में बुद्धप्रकाश बौद्ध, कुंजबिहारी कौरव , रविद्र शर्मा, अल्ला त्रिपाठी , मुजीब खान, दिलीप सोनी सहित नगर के गण्यमान्य नागरिक मौजूद रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments