Sunday, July 26, 2026
HomeUncategorizedसुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल में सूरजपुर की बेटियों का दमदार प्रदर्शन

सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल में सूरजपुर की बेटियों का दमदार प्रदर्शन

अंडर-17 बालिका वर्ग में संभाग स्तर पर जीता स्वर्ण, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल कर बढ़ाया जिले का गौरव

सूरजपुर। सुब्रतो मुखर्जी कप अंडर-17 बालिका शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026-27 में सूरजपुर जिले की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। कलेक्टर रेना जमील के मार्गदर्शन में तैयार हुई टीम ने संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने के बाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया।

प्रतियोगिता के संभाग स्तरीय मुकाबलों में सूरजपुर की बालिकाओं ने बेहतरीन तालमेल, अनुशासन और खेल कौशल का परिचय देते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। इस जीत के साथ टीम ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी सूरजपुर की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन का सिलसिला जारी रखा। कड़े मुकाबलों के बीच टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया और उपविजेता बनते हुए रजत पदक हासिल किया। इस उपलब्धि के साथ सूरजपुर की बेटियों ने एक ही प्रतियोगिता में स्वर्ण और रजत, दोनों पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया।

टीम की इस सफलता पर जिला शिक्षा अधिकारी लता बैक, सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी शरदेन्दु कुमार शुक्ल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रेमनगर प्रताप सिंह पैकरा, कोच रावेन्द्र वर्मा तथा टीम मैनेजर विमल डुंगडुंग ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके अनुशासन, कठिन परिश्रम और खेल भावना की सराहना की। उन्होंने विश्वास जताया कि सूरजपुर की बेटियां भविष्य में भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments