Thursday, February 26, 2026
Homeभिण्डपुलिस ने अवैध हथियार के साथ पकड़े दो बदमाश

पुलिस ने अवैध हथियार के साथ पकड़े दो बदमाश

बुद्धप्रकाश बौध्द
मूकनायक
ब्यूरो चीफ भिंड मप्र

दबोह/24 जुलाई । दबोह पुलिस ने वारदात की नीयत से घूम रहे दो बदमाशों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक 315 बोर का कट्टा व तीन जिंदा राउंड मिले हैं। दबोह पुलिस के मुताबिक घटना सोमवार ढाई बजे की है। बताया गया है कि पतारा वाली गली दबोह के पास दो बदमाश लाल रंग की होंडा फोरव्हीलर गाड़ी क्र. – UP15BF8801 से कहीं जा रहे थे। तभी नवागत उपनिरीक्षक देवेन्द्र राठौर ने उनको पकड़ा तो उनके पास से एक देशी कट्टा व 3 जिंदा राउंड तथा फोरव्हीलर गाड़ी बरामद की। आरोपियों ने अपने नाम वसीम खान पुत्र स्व. गुलाब खां वार्ड नं 7, नगरिया मोहल्ला दबोह एवं अनीश खान पुत्र जमील खान वार्ड नं 2 दबोह बताया है। आरोपियों पर आयुध अधिनियम 1959 की धारा 25/27 की कार्यवाही कर मामला दर्ज कर लिया है। और इसके साथ ही सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुई कि ग्राम अमाहा में भी गोलाबारी की घटना हुई। किन्तु पुलिस इस सम्बंध में कुछ भी बोलने से बच रही है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments