*मूकनायक बालाघाट प्रतिनिधि *
आजाद अध्यापक शिक्षक संघ मध्यप्रदेश के प्रेरणा स्त्रोत अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद जी की जयंती जिलाध्यक्ष आशीष बिसेन के नेतृत्व में सैकड़ों अध्यापक शिक्षक साथियों की उपस्थिति में 23 जुलाई 1906 को अलीराजपुर जिले के भाबरा में जन्मे मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए, अपनी जान की कुर्बानी देने वाले भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी योद्धा, प्रखर राष्ट्र भक्त, भारत माता के वीर सपूत अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की आज 117वी जयंती बालाघाट हनुमान चौक स्थित आजाद जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर, माल्यार्पण कर उन्हें शत शत नमन करते हुए प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी आजाद जयंती मनाई गई। उपरोक्त जानकारी जिला सचिव एमन्त ठाकरे द्वारा दी गई एवं बताया गया कि आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के पदाधिकारियो द्वारा आजाद जी के राष्ट्र के लिए किये गये उनके अतुलनीय योगदान को याद कर उनके बताये हुये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। आज के इस आजाद जयंती कार्यक्रम मे कुलदीप कटरे (प्रांतीय उपाध्यक्ष), आशीष बिसेन, एमन्त ठाकरे, आशीष श्रीवास्तव, विवेक गुप्ता, ओमप्रकाश पारधी, दीनदयाल कोकाटे, दिनेश गौतम, संतोष कुथेकर, श्रीमती आकांक्षा आसवले, राजेंद्र ठाकरे, हरीश धुवारे, दीपक वीरकर, सलील पांडे, अनिल टेकाम, धनेन्द्र हरिनखेडे, रेवाराम हरिनखेडे, राजेश बिसेन, बसंत चौधरी, परमानंद टेंभरे, कमलेश अमुले, महेंद्र माहुले, देवेंद्र फरकुंडे, अरुण पटले, हेमंत बिसेन, लखन रिन्हायत, विजय बिसेन, भुनेश्वर बिसेन, घनश्याम टेकाम, भूपेंद्र पटले, चंद्रकिशोर सोलंकी, चंद्रप्रकाश कावरे, रुपसिंह कोड़ापे आदि रहे उपस्थित।
(एमन्त ठाकरे जिला सचिव आस बालाघाट)

