Friday, July 17, 2026
HomeUncategorizedबीआरसीसी एच.के. बेहार के जन्मदिवस पर शाला परिसर में हुआ पौधारोपण

बीआरसीसी एच.के. बेहार के जन्मदिवस पर शाला परिसर में हुआ पौधारोपण

छात्रों, शिक्षकों एवं अधिकारियों ने फलदार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

चांपा। छत्तीसगढ़ शासन की मंशा के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला, आरक्षी केंद्र चांपा में बीआरसीसी एच.के. बेहार के जन्मदिवस के अवसर पर फलदार पौधों का पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अतिथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

इस अवसर पर बीआरसीसी एच.के. बेहार ने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं है। स्वस्थ एवं समृद्ध समाज के निर्माण के लिए पर्यावरण का संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने सभी से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का आह्वान किया, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सके।

जिला मीडिया प्रभारी डॉ. उमेश कुमार दुबे ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं, बल्कि उनका संरक्षण और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता भी आवश्यक है। वहीं ब्लॉक मीडिया प्रभारी सुशील शर्मा ने प्रत्येक विद्यालय में नियमित रूप से पौधारोपण अभियान चलाने पर जोर देते हुए सभी से हरित परिसर निर्माण में सहयोग करने की अपील की।

शैक्षिक समन्वयक प्रीतेश फ्रेंकलिन ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ वायु एवं हरियाली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। गोपेश्वर कहरा ने प्रत्येक विद्यार्थी से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करने का आग्रह किया, जबकि धीरज तंबोली ने पौधारोपण के साथ उसकी नियमित देखभाल का संदेश दिया।

कार्यक्रम में डॉ. उमेश कुमार दुबे, सुशील शर्मा, प्रीतेश फ्रेंकलिन, राहुल (अजीम प्रेमजी फाउंडेशन), गोपेश्वर कहरा, धीरज तंबोली, शांति कुजूर, दिनेश शर्मा, रिचा शर्मा, सीमा तिवारी, मधु पांडे, आरती स्वर्णकार, आरती सराफ, टिकेश्वर कौशिक, गोदावरी देवांगन सहित विद्यालय परिवार एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments