Monday, July 27, 2026
Homeराजस्थानसोमिला स्कूल की युविका सिंह का राज स्तरीय फुटबॉल टीम में चयन

सोमिला स्कूल की युविका सिंह का राज स्तरीय फुटबॉल टीम में चयन

मूकनायक /किशन खटीक
रायपुर/ भीलवाड़ा/ राजस्थान

रायपुर 10 जुलाई सोमिला स्कूल गंगापुर की प्रतिभाशाली छात्रा एवं फुटबॉल खिलाड़ी युविका सिंह का चयन भीलवाड़ा फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14 सब जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए किया गया है।युविका सिंह के चयन पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।विद्यालय के फुटबॉल कोच श्री त्रिलोक सिंह राठौड़ समर्पण और निरंतर अभ्यास के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। संस्था के निदेशक हर्ष अग्रवाल ने कहा कि युविका के शानदार प्रदर्शन कर सोमिला स्कूल गंगापुर भीलवाड़ा का नाम रोशन किया है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments