Tuesday, September 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफायर सुरक्षा नियमों की अनदेखी के आरोपों पर घिरा भानपुर में नियो...

फायर सुरक्षा नियमों की अनदेखी के आरोपों पर घिरा भानपुर में नियो मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल

मूकनायक/रिपोर्टर,राजेश कुमार/बस्ती/उत्तर प्रदेश

जिम्मेदारों की भूमिका पर सवाल; सीएमओ बोले—होगी जांच कार्रवाई

बस्ती । भानपुर उत्तर प्रदेश में हाल ही में हुई अग्निकांड की घटनाओं के बाद प्रदेश सरकार द्वारा अस्पतालों, नर्सिंग होम एवं अन्य संस्थानों में फायर सेफ्टी व्यवस्था की सघन जांच के निर्देश दिए गए हैं। इसी बीच बस्ती-डुमरियागंज मार्ग स्थित भानपुर नगर पंचायत के नियो मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय स्तर पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

लोगों का आरोप है कि अस्पताल लंबे समय से पर्याप्त फायर सेफ्टी व्यवस्था तथा वैध फायर एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) के बिना संचालित हो रहा है। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। यदि जांच में यह आरोप सही पाए जाते हैं, तो मरीजों, तीमारदारों और अस्पताल कर्मियों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है।

इस संबंध में जब अग्निशमन विभाग के फायर इंस्पेक्टर से जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा कि यह मामला सीएमओ कार्यालय के अधिकार क्षेत्र का है। उन्होंने कहा, “इस संबंध में हमें मत बताइए, सीएमओ कार्यालय से बात करिए कि रजिस्ट्रेशन कैसे हुआ।” फायर इंस्पेक्टर के इस जवाब को लेकर भी लोगों में सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि प्रदेश सरकार लगातार आमजन की सुरक्षा और फायर सेफ्टी मानकों के कड़ाई से पालन पर जोर दे रही है।

वहीं, इस मामले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव निगम ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है

उन्होंने कहा कि अस्पताल की जांच कराई जाएगी और अनियमितता पर कार्रवाई की जाएगी।

लोगों ने स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन विभाग एवं जिला प्रशासन से संयुक्त रूप से अस्पताल का तत्काल निरीक्षण कराने की मांग की है

लोगों का कहना है अस्पताल के पास विना फायर एनओसी और आवश्यक अग्नि सुरक्षा उपकरण के कैसे संचालन हो रहा है

संबंधित संस्थान के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी संभावित दुर्घटना से जनहानि को रोका जा सके।

अब सभी की निगाहें स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासन और संबंधित विभागों की कार्रवाई पर टिकी हैं।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments