Tuesday, September 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेशटीईटी परीक्षा के मद्देनज़र बस्ती में चला सघन यातायात चेकिंग अभियान

टीईटी परीक्षा के मद्देनज़र बस्ती में चला सघन यातायात चेकिंग अभियान

मूकनायक/रिपोर्टर, राजेश कुमार/बस्ती/उत्तर प्रदेश

बस्ती। टीईटी परीक्षा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन में जनपद के विभिन्न चौराहों एवं तिराहों पर सघन यातायात चेकिंग अभियान चलाया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के दिशा-निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी यातायात कुलदीप यादव के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक यातायात कुलदीप त्रिपाठी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट के वाहन, नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन तथा बिना ड्राइविंग लाइसेंस के ई-रिक्शा चलाने वाले चालकों की गहन जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करते हुए वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया गया।

यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की कि सड़क पर वाहन चलाते समय सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग करें तथा यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments