Thursday, February 26, 2026
Homeकरौलीदि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया भारतीय बौद्ध महासभा राजस्थान दक्षिण की कार्यकारिणी...

दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया भारतीय बौद्ध महासभा राजस्थान दक्षिण की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्मान पूर्वक करौली जिले की तहसील हिंडौन सिटी में संपन्न हुआ.

दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया भारतीय बौद्ध महासभा राजस्थान दक्षिण की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्मान पूर्वक करौली जिले की तहसील हिंडौन सिटी में संपन्न हुआ जिसमें प्रदेश अध्यक्ष श्रद्धेय लक्ष्मण बौद्ध श्रदेय पूरणमल बौद्ध उपाध्यक्ष संस्कार उपाध्यक्ष संरक्षक श्रद्धेय लक्ष्मण गौतम बौद्ध श्रदेय हरिचरण बौद्ध कोषाध्यक्ष श्रदेय जमुनालाल जी बौद्ध , श्रदेय सतीश कुमार बौद्ध उपाध्यक्ष पर्यटन विभाग सलाहकार श्रदेय एडवोकेट भरतलाल जी, एडिटर श्रद्धेय रामधन बौद्ध एवं महिला उपाध्यक्ष श्रदेया हेमलता बौद्ध को मुख्य पदों पर एवं प्रदेश के 10 जिलों से आए हुए बुद्धिस्ट लोगों को संगठक के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ बौद्धाचार्य पूरणमल बौद्ध प्रदेश उपाध्यक्ष संस्कार विभाग ने दिलाई एवं अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद बौद्ध ने कीमंच का संचालन पूरणमल बौद्ध द्वारा किया गया। उपाध्यक्ष पर्यटन सतीश कुमार बौद्ध ने कविता के माध्यम से धम्म के बारे मे अपने विचार रखे बड़े उत्साह से लोगों ने विचार सुने तालियों के साथ उनका स्वागत किया। विचार रखने वालो में मुख्य जिला अध्यक्ष श्रद्धेय मानसिंह बौद्ध, प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद बौद्ध, लक्ष्मण प्रसाद गौतम बौद्ध उपाध्यक्ष,एड.भरतलालजी, श्रद्धेय रामधन बौद्ध, उपाध्यक्ष हेमलता बौद्ध,राजकुमारी बौद्ध आदि सभी वक्ताओं ने धम्म के बारे में जानकारी देते हुए कहा मानव जाति के उत्थान के लिए पाखंडवाद अन्धभक्ति से समाज को मुक्त कराना है। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के मिशन को हमें आगे बढ़ाना है और धर्म के मार्ग पर लोगों को बौद्ध धर्म से जोड़ते हुए ऊंच-नीच जात पात से मुक्ति दिलाने के बारे में अपने विचार सभी वक्ताओं ने रखें जिसमें धर्म क्या होता है मानवता हमें धम्म सिखाता है बाकी सभी धर्मों में अपने अपने मुखिया बनाए हुए हैं संस्थापक हैं बौद्ध धम्म का कोई संस्थापक नहीं है अत्त दीपो भव लेकिन तथागत बुद्ध ने हमें जीवन जीने के लिए सही मार्ग दिखाया है सभी ने अपने अपने विचार व्यक्त किए लोगों ने उनका तालियों से साधु साधु साधु बोल कर स्वागत किया। जिसमें बुद्ध वन्दना त्रिशरण पंचशील का किया जो श्रदेय बौद्ध भिक्षु सुंदरा द्वारा किया एवं धम्मं देशना दी गई वर्षावास के बारे में जानकारी देते हुए। वर्षावास को मनाने का निर्णय लिया गया।जिसकी जिम्मेदारी जिला करौली अध्यक्ष श्रद्धेय मानसिंह बौद्ध को दि गई अन्त में सब्बे सत्ता बोलकर मीटिंग का समापन किया गया। सभी का
बहुत-बहुत साधुवाद आभार प्रकट करते हुए अपने-अपने पदों पर इमानदारी से कार्य करने का बीड़ा सभी ने उठाया और सभी ने विश्वास दिलाया कि हम अपने पद का उपयोग सही तरीके से बाबा साहब की संस्था दि बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया को आगे बढ़ाने का काम करेंगे और हर गली कूचे में जाकर लोगों को अंधविश्वास पाखंडवाद से मुक्ति दिलाएंगे।
लोगों को धम्म के बारे में जानकारी देते हुए जाति मुक्त भारत बनाने का काम करेंगे।
आओ चले धम्म की ओर ☸️
बुद्ध धम्म की क्या पहचान,मानव मानव एक समान। का उदघोष किया
जय भीम नमो बुद्धाय 🙏🙏🙏🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments